शाम की चाय के साथ अधिकतर लोग दालमोठ या कुछ नमकीन खाना पसंद करते है। आज हम आपको घर में बूंदी और चिवड़ा या पोहा से नमकीन बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जिसे आप सुबह या शाम की चाय के साथ सर्व कर सकते है। तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका।
पढ़ें :- स्वामी रामदेव की सफाई, कहा- 'मेरी डांट को धीरेंद्र शास्त्री ने शिष्य की तरह प्यार से स्वीकारा', पूरे विवाद को यहीं खत्म किया जाना चाहिए
बूंदी चिवड़ा नमकीन बनाने के लिए सामग्री:
बूंदी – 1 कप (ताजी या तैयार)
चिवड़ा (पोहा) – 1 कप
मूंगफली – ½ कप
पढ़ें :- लखनऊ की MP-MLA कोर्ट ने पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल को सुनाई 3 साल कैद की सजा
काजू – ¼ कप
करी पत्ता, हरी मिर्च – स्वादानुसार
नमक, लाल मिर्च, चाट मसाला – स्वादानुसार
तेल – भूनने के लिए
बूंदी चिवड़ा नमकीन बनाने का तरीका
पढ़ें :- सूर्यवंशी के सैलाब में क्रिकेट दुनिया के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, सचिन, विराट और रोहित जो ना कर सके...
1. चिवड़ा, मूंगफली, काजू, बूंदी को अलग-अलग तलें या भूनें।
2. एक कड़ाही में थोड़े तेल में करी पत्ता, हरी मिर्च भूनें।
3. सभी तली हुई चीज़ें मिलाएं, नमक और मसाले डालें।
4. अच्छी तरह मिलाकर ठंडा होने दें और एयरटाइट डिब्बे में रखें।