Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Breaking-भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या, वाराणसी के एक होटल में लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

Breaking-भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या, वाराणसी के एक होटल में लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

By संतोष सिंह 
Updated Date

वाराणसी।  भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Bhojpuri actress Akanksha Dubey) ने वाराणसी के एक होटल में आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि सारनाथ थाना क्षेत्र (Sarnath Police Station Area) के सोमेंद्र होटल (Somendra Hotel) में मॉडल और एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey)ने फांसी लगाकर अपनी जान ले ली। आकांक्षा भदोही जनपद (Bhadohi District)के चौरी थाना क्षेत्र (Chauri Police Station Area) के परसीपुर की निवासी थीं। भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) का वो जाना माना चेहरा थीं।

पढ़ें :- तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव पर चुनाव आयोग ने की कार्रवाई, 48 घंटे नहीं कर पाएंगे चुनावी कैंपेन

आकांक्षा ने ‘वीरों के वीर’ और ‘कसम पैदा करने वाले की 2’ नाम की फिल्मों में काम किया था।  एक्ट्रेस ने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है? इस खबर के आने के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) में शोक पसर गया है। आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) तीन साल की उम्र में पेरेंट्स के साथ मुंबई शिफ्ट हुई थीं। उनके पेरेंट्स उन्हें आईपीएस अफसर बनाना चाहते थे, लेकिन उनका मन डांस और एक्टिंग में था। बचपन से ही उन्हें टीवी देखने पसंद था। इसी पैशन को फॉलो करने के बाद वो फिल्मी दुनिया में आई थीं। मुंबई में पढाई करने के बाद आकांक्षा ने अपना करियर फिल्मों में शुरू किया था। उन्होंने बताया था कि उनकी दोस्त पुष्पांजलि पांडे ने इसमें उनकी मदद की थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 17 साल की उम्र में आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था।  यहां उन्होंने डायरेक्टर आशी तिवारी के साथ कुछ फिल्मों में काम किया। हालांकि उन्हें कई बार रिजेक्शन का सामना भी करना पड़ा था। बताया जाता है कि साल 2018 में आकांक्षा डिप्रेशन में चली गई थीं।  इसके बाद उन्होंने फिल्मी पर्दे से दूरी बना ली थी। उन्होंने कहा था कि नए आर्टिस्ट को नए जैसा ट्रीट नहीं किया जाता है। इसकी वजह से लोगों का आत्मविश्वास टूटता है।

आकांक्षा दुबे ने फिल्मों में दोबारा वापसी करने का श्रेय अपनी मां को दिया था। उन्होंने कहा था कि मुश्किल समय में उनकी मां ने उन्हें सपोर्ट किया। फिल्मों के अलावा कई बढ़िया गानों के म्यूजिक वीडियो में भी काम किया था। 2021 में आया एक्ट्रेस का गाना ‘तुम जवान हम लाइका’ ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुआ था।उन्होंने खेसारी लाल यादव के साथ ‘नाच के मालकिनी’ वीडियो में भी काम किया था। उनके ब्लॉकबस्टर हिट गानों में ‘भुअरी’, ‘काशी हिले पटना हिले’, ‘नमरिया कमरिया में खोस देब’ शामिल हैं।

पढ़ें :- Bahraich News : नहर में नहाते समय चार बच्चे डूबे, तीन के शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप
Advertisement