नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्यसभा के आगामी चुनाव के लिए सिक्किम से दोरजी त्शेरिंग लेप्चा (Dorji Tsering Lepcha) को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने घोषणा करते हुए कहा कि बीजेपी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति (Central Election Committee) ने सिक्किम में होने वाले आगामी राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव (Upcoming Rajya Sabha Biennial Elections) के लिए एक नाम पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।
पढ़ें :- सीएम योगी ने मियांपुर को बनाया रविन्द्र नगर,थारू जनजाति को नई सौगात दी
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने सिक्किम में होने वाले आगामी राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव हेतु श्री दोरजी त्शेरिंग लेप्चा के नाम पर अपनी स्वीकृति प्रदान की। pic.twitter.com/9FrLH9Lg3B
— BJP (@BJP4India) January 7, 2024