Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Breaking-तंजानिया में पैसेंजर प्लेन झील में क्रैश, यात्रियों के हताहत होने की आशंका

Breaking-तंजानिया में पैसेंजर प्लेन झील में क्रैश, यात्रियों के हताहत होने की आशंका

By संतोष सिंह 
Updated Date

डोडोमा। अफ्रीकी देश तंजानिया में एक यात्री विमान झील में क्रैश हो गया है। यात्रियों के हताहत होने की आशंका है। पूर्वी अफ्रीकी देश तंजानिया में रविवार को एक विमान हादसा हो गया है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि तंजानिया का प्रिसिजन एयर (Precision Air) विमान लेक विक्टोरिया (Lake Victoria) में गिर गया है। घटना के समय दर्जनों यात्री इस विमान में बैठे थे। लेक विक्टोरिया अफ्रीका की बड़ी झीलों में से एक है। हालांकि फिलहाल ये भी साफ नहीं है कि विमान किसी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से गिरा या फिर किसी मजबूरी में इसे यहीं उतारने की कोशिश की गई।

पढ़ें :- रामलला के दर्शन के बाद पीएम मोदी ने शुरू किया रोड शो, कहा-आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन का अभिनंदन
पढ़ें :- जब ‘मन की बात’ हो सकती है, तो ‘मन की बारात’ क्यों नहीं...अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

केन्या के ‘कैपिटल न्यूज’ ने बताया कि हादसे के बाद बचावकर्मी लोगों की जान बचाने के लिए प्रयास करते नजर आए। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि असल में विमान में कितने लोग सवार थे। इस बीच सुबह 11 बजे तक कम से कम 15 यात्रियों को बचा लिया गया था और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बचाव कार्य इसके बाद भी जारी है।

वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में मछुआरों की नावों को विमान के मलबे के चारों ओर दिखा जा सकता है। इन तस्वीरों में पानी में डूबे विमान का कुछ हिस्सा भी नजर आ रहा है।

पढ़ें :- जौनपुर लोकसभा सीट से श्रीकला ही रहेंगी उम्मीदवार, मंडल कोऑर्डिनेटर, बोले- फैलाई जा रही हैं भ्रामक खबरें

फिलहाल इस घटना में किसी के जान गंवाने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस बीच तंजानिया के स्टेट ब्रॉडकास्टर टीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि विमान ‘रविवार सुबह तूफान और भारी बारिश की वजह से विक्टोरिया झील (Lake Victoria) में गिर गया।’

वहीं, तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू ने शांति बनाए रखने आह्वान किया है और कहा कि बचाव के प्रयास और जांच चल रही है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘मुझे प्रिसिजन एयर (Precision Air) के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद खबर मिली है, आइए इस समय शांत रहें जब बचाव दल बचाव अभियान में लगे हुए हैं और भगवान से हमारी मदद करने के लिए प्रार्थना करते रहें।

Advertisement