Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Breaking-प्रियंका गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी, कांग्रेस का बड़ा फैसला

Breaking-प्रियंका गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी, कांग्रेस का बड़ा फैसला

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी (Congress Party) की शुक्रवार को पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Former President Sonia Gandhi) की मौजूदगी में बड़ी बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस पार्टी की महासचिव और नेता  प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi )  2024 का लोकसभा चुनाव (2024 Lok Sabha Elections) के मैदान में नहीं उतारने का फैसला लिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi ) को हिमांचल प्रदेश (Himachal Pradesh) से राज्यसभा भेजा सकता है।

पढ़ें :- मोदी जी के राज में इतनी महंगाई है कि मेहनत कर कमाई होने पर भी जरूरतें पूरी नहीं होती: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi )  की सियासी पारी राज्यसभा के रास्ते जल्द ही शुरू हो सकती है। खबर है कि सोनिया गांधी की मौजूदगी में हुए फैसले में उनको राज्यसभा भेजे जाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। वहीं सोनिया गांधी 2024 में गांधी परिवार की पारंपरिक रायबरेली की लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेगी या नहीं इस पर अभी फैसला नहीं हो पाया है।

सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी के साथ हुई पार्टी के बड़े नेताओं की बैठक में यह फैसला लिया गया है कि प्रियंका गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी बल्कि उनको हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा भेजा जाएगा। पार्टी नेताओं ने कहा कि प्रियंका गांधी किसी एक सीट पर चुनाव लड़ने की बजाए पूरे देश में पार्टी और यूपीए गठबंधन के लिए प्रचार करें। पार्टी नेताओं ने कहा कि प्रियंका को प्रचार के लिए सिर्फ यूपी तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि देश के अन्य भागों में भी जाना चाहिए।

लोकसभा चुनाव में स्टार प्रचारक होंगी प्रियंका गांधी?

वहीं अलग-अलग राज्यों के कई राज्यसभा सांसदों ने इस्तीफा देकर अन्य राज्यों से ताल्लुक रखने वाले नेताओं को भी इसी तरह की पेश-कश की है। इनमें से एक राज्यसभा सांसद ने नाम न छापने की शर्त पर इस बात की पुष्टी की है। पार्टी के ज्यादातर नेताओं का मानना है कि प्रियंका गांधी बड़ी स्टार प्रचारक हो सकती हैं ऐसे में उनको लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहिए।

पढ़ें :- NEET परीक्षा का पेपर लीक होने की खबर छात्र-छात्राओं और उनके परिवारों के सपनों के साथ धोखा है: राहुल गांधी

हालांकि कुछ नेताओं की राय थी कि प्रियंका के लोकसभा चुनाव लड़ने से वह एक बड़े चेहरे के तौर पर उभर कर सामने आएंगी। ज्यादातर नेताओं का यह भी मानना है कि कांग्रेस पार्टी को लोकसभा चुनाव में किसी को भी पीएम फेस के तौर पर नहीं पेश करना चाहिए इससे सहयोगी दल ज्यादा भरोसे के साथ यूपीए गठबंधन में शामिल हो सकते हैं।

अमेठी से गांधी परिवार का कौन सदस्य लड़ेगा चुनाव?

कांग्रेस के विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह तय किया गया है कि नेहरू गांधी परिवार का कोई भी सदस्य इस बार अमेठी सीट से लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेगा। अमेठी सीट को लेकर परिवार और कांग्रेस पार्टी कि अब कोई खास दिलचस्पी भी नहीं रह गई है। महागठबंधन होने पर कांग्रेस अमेठी की सीट को लेकर प्रभावशाली तरीके से दावेदारी भी नहीं करेगी।

ज्यादा संभावना इसी बात की है कि महागठबंधन होने पर कांग्रेस यह सीट सहयोगी दलों के लिए छोड़ सकती है। वहीं सोनिया गांधी के चुनाव लड़ने पर भी अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है, अगर सोनिया इस बार चुनाव नहीं लड़ती हैं तो भी कांग्रेस का ही कोई उम्मीदवार रायबरेली से चुनाव लड़ेगा।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : महाराष्ट्र के लिए कांग्रेस पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची,देखें कौन है शामिल?
Advertisement