Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Bride Groom Funny Video: चल रही थी शादी के रस्में, अचानक दुल्हन ने दूल्हे पर कर दी…

Bride Groom Funny Video: चल रही थी शादी के रस्में, अचानक दुल्हन ने दूल्हे पर कर दी…

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Bride Groom Funny Video: इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। शादी के रस्म से जुड़ा यह वीडियो काफी मजेदार है। वीडियो देखने के बाद आप यकीनन अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। वीडियो में दूल्हा-दुल्हन शादी की एक रस्म करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वह एक-दूसरे से भिड़ते दिखाई दे रहे हैं।

पढ़ें :- Video-अग्निवीर पिंकू कुमार को गांव वाले बुलाते हैं नकली फौजी,राहुल गांधी ने भरोसा दिलाया कि मैं आपकी शादी में आऊंगा…

हालांकि ये भिड़ंत कोई मार-पीट वाली नहीं थी, बल्कि मस्ती-मजाक वाली थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी की रस्म के दौरान एक प्रतियोगिता होती है, जिसे जीतने के लिए दूल्हा-दुल्हन अपनी पूरी ताकत लगा देते हैं। दूल्हा-दुल्हन की इस जद्दोजहत को देखकर लोगों को काफी मजा आ रहा है।

वीडियो में आपको एक मटकी दिखाई दे रहा है। इस मटकी में दूध और गुलाब के फूल की पंखुडियां भरी गई हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स इसमें अंगूठी डालता है। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन उसे ढूंढने के लिए मटकी पर टूट पड़ते हैं।

इस कॉम्पटीशन को जीतने के लिए दूल्हा-दुल्हन जो हरकतें करते हैं, उसे देखकर वहां मौजूद लोग हंसने लगते हैं। इस घटना को वहां मौजूद किसी शख्स ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो को इंस्टाग्राम पर thebridesofindia नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं।

Advertisement