Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मथुरा लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी चुनाव आयोग के आदेशों की उड़ा रहे हैं धज्जियां, बांटे जा रहे हैं नोट 

मथुरा लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी चुनाव आयोग के आदेशों की उड़ा रहे हैं धज्जियां, बांटे जा रहे हैं नोट 

By संतोष सिंह 
Updated Date

मथुरा। मथुरा लोकसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी सुरेश सिंह द्वारा चुनाव आयोग के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। धड़ल्ले से नोट बांटे जा रहे हैं।

पढ़ें :- पूरे बजट में बंगाल को पूरी तरह किया गया नजरअंदाज, वित्त मंत्री अमीरों की हैं रॉबिनहुड : TMC सांसद अभिषेक बनर्जी

मथुरा में लोकसभा क्षेत्र में बसपा प्रत्याशी सुरेश सिंह के चुनाव प्रचार कार्यालय का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे चुनाव आयोग के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है धड़ल्ले से नोट बांटे जा रहे है, और लोगों के लिए भारी तादात में भोजन पैकेट दिए जा रहे हैं।

पढ़ें :- 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' पुस्तक पर हंगामे के बीच पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की बड़ी प्रतिक्रिया ,बोले-'किताब का स्टेटस ये है...'

मथुरा संसदीय क्षेत्र में चुनाव के दौरान प्रत्याशियों के गुल खिलने लगे हैं, ताजा तस्वीर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सुरेश सिंह के चुनाव प्रचार कार्यालय की है जहां लोगों के लिए भारी तादात में भोजन पैकेट तैयार किए जा रहे है, साथ ही लोगो को रुपए दिए जा रहे है। वही दूसरी तरफ बसपा प्रत्याशी सुरेश सिंह का कहना है,वो चुनाव आयोग के नियमो का उलंघन नही कर रहे। मथुरा के बसपा उम्मीदवार के चुनाव प्रचार कार्यालय की वायरल हुई तस्वीर पर आयोग क्या कार्रवाई करता है,ये देखने वाली बात होगी।

Advertisement