BSP leader Akash Anand targeted CM Atishi: दिल्ली की नई सीएम आतिशी (CM Atishi) ने सोमवार से मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला लिया है, लेकिन उन्होंने कहा है कि अरविंद केजरीवाल के लिए कुर्सी खाली है और उनका इंतजार रहेगा। इस बयान के बाद अब आतिशी अन्य दलों के निशाने पर आ गयी हैं। बसपा के राष्ट्रीय कोअर्डिनेटर आकाश आनंद ने आतिशी के बयान की तीखी आलोचना की है।
पढ़ें :- ट्रंप के कंट्रोल में हैं पीएम मोदी, 25 मिनट का भाषण दिया लेकिन अमेरिका के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला: राहुल गांधी
यूपी की पूर्व सीएम मायावती और बसपा नेता आकाश आनंद ने कहा कि आतिशी की आस्था संविधान से ज्यादा अरविंद केजरीवाल के लिए ज्यादा दिख रही है। इससे सीएम पद की गोपनीयता प्रभावित होगी। ये दिल्ली की जनता के साथ धोखा है। आकाश आनंद ने एक्स पोस्ट में लिखा, “बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की तस्वीर लगाकर अरविंद केजरीवाल का खड़ाऊ रख कर अयोध्या के शासन का सपना देख रही श्रीमती आतिशी सिंह की यह तस्वीर गुमराह करने वाली, तथा उनके शब्द संविधान की शपथ का उल्लंघन है। क्योंकि उनकी आस्था श्री अरविंद केजरीवाल जी के प्रति ज़्यादा दिख रही है ना कि, भारत के संविधान के प्रति। इससे पद की गोपनीयता प्रभावित होगी। ये दिल्ली की जनता के साथ धोखा है।”
बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की तस्वीर लगाकर अरविंद केजरीवाल का खड़ाऊ रख कर अयोध्या के शासन का सपना देख रही श्रीमती आतिशी सिंह की यह तस्वीर गुमराह करने वाली, तथा उनके शब्द संविधान की शपथ का उल्लंघन है।
क्योंकि उनकी आस्था श्री अरविंद केजरीवाल जी के प्रति ज़्यादा दिख रही है… https://t.co/NZ4qvlE8Zg
— Akash Anand (@AnandAkash_BSP) September 23, 2024
पढ़ें :- गेंदबाज मिचेल स्टार्क को लेकर दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच ने दिया बड़ा बयान, कहा- एनओसी मिलने का कर रहे है इंतजार
बता दें कि सीएम पद संभालने के बाद आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी (CM Atishi) ने कहा, “आज मेरे मन में भी वही व्यथा है, जैसे भगवान राम (Lord Ram JI) जी के वनवास जाने पर भरत जी के मन में थी। उन्होंने भगवान राम (Lord Ram) की खड़ाऊं रखकर शासन चलाया था। भगवान राम (Lord Ram) हम सभी के आदर्श हैं और केजरीवाल जी ने उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए दिल्लीवालों की सेवा की और मर्यादा का पालन करते हुए सीएम पद से इस्तीफा दे दिया।”
सीएम आतिशी ने आगे कहा, “मुझे विश्वास है कि अब दिल्लीवाले केजरीवाल जी को विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से विजयी बनाकर फिर से सीएम बनायेंगे। तब तक यह मुख्यमंत्री की कुर्सी केजरीवाल जी का इंतज़ार करेगी।”