Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Budh Gochar 2023 :  शारदीय नवरात्रि में बुध के राशि परिवर्तन से खुल जाएगा इन राशियों का  का भाग्य

Budh Gochar 2023 :  शारदीय नवरात्रि में बुध के राशि परिवर्तन से खुल जाएगा इन राशियों का  का भाग्य

By अनूप कुमार 
Updated Date

Budh Gochar 2023 : नौ ग्रह मंडल के राजकुमार  बुध देव एक निश्चित समय बाद राशि परिवर्तन करते है। बुध देव शारदीय नवरात्रि में तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं । राशि परिवर्तन के कारण इसका असर कुछ राशियों के लिए  सुखद तो कुछ राशियों के लिए समस्याओं से भरा होगा। ग्रहों के राजकुमार इस राशि में 6 नवंबर तक रहने वाले हैं इसके बाद वे वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध देव अक्टूबर 19 को देर रात 01 बजकर 23 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस वर्ष  शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर से प्रारंभ हो रही हैं।

पढ़ें :- Dattatreya Jayanti 2024 : भगवान दत्तात्रेय की जयंती कल मनाई जाएगी, जानें किस विधि विधान से करें पूजा

शुभ रहेगा बुध का गोचर इन राशियों के लिए
मेष राशि- मेष राशि के स्वामी बुध और आराध्य गणेश जी हैं। इस राशि वालों के जीवन में बुद्धि, विद्या और धन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही विदेश में नौकरी मिलने के भी योग बन रहे हैं।

कन्या राशि –कन्या राशि में भी बुध उच्च स्थान पर हैं। कन्या राशि वाले लोग अगर नवरात्रि में दान करेंगे तो इससे भी उनको लाभ होगा।

धनु राशि- धनु राशि वालों की आमदनी के भाव में बुध का गोचर हो रहा है। बुध के इस परिवर्तन से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नवरात्रि के दौरान कारोबार में वृद्धि और करियर में तरक्की भी होगी।

मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए भी यह गोचर करियर में उन्नति प्रदान करने वाला रहेगा. नवरात्रि के दौरान आपको कारोबार में अपार सफलता मिलेगी। इसके साथ ही करियर में मनमुताबिक बदलाव हो सकता है।

पढ़ें :- Astro Tips : धन की समस्याओं को दूर करने के लिए जरूर करें ये उपाय , मां लक्ष्मी  की कृपा प्राप्त होगी

मीन राशि- बुध का गोचर मीन राशि के जातकों के लिए काफी शुभ साबित होगा। मीन राशि के जातकों के लिए नवरात्रि भाग्योदय और सकारात्मक बदलाव लेकर आएगी। इस समय आपको बिगड़े हुए काम बनेंगे और धन प्राप्ति के भी योग हैं।

Advertisement