1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Astro Tips : धन की समस्याओं को दूर करने के लिए जरूर करें ये उपाय , मां लक्ष्मी  की कृपा प्राप्त होगी

Astro Tips : धन की समस्याओं को दूर करने के लिए जरूर करें ये उपाय , मां लक्ष्मी  की कृपा प्राप्त होगी

जीवन में  कदम- कदम पर धन की आवश्यकता होती है। धन के बिना जीवन संघर्षमय हो जाता है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, धन को मां लक्ष्मी का ही रुप माना जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Astro Tips for Money : जीवन में  कदम- कदम पर धन की आवश्यकता होती है। धन के बिना जीवन संघर्षमय हो जाता है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, धन को मां लक्ष्मी का ही रुप माना जाता है। जीवन में मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कुछ सरल उपाय करने से धन की कमी नहीं रह जाती है।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

1.  काम काज करने की जगह पर नकारात्मक शक्तियों को दूर करने के लिए लहसुन की कलियां लगाएं। पदोन्नति होगी। लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।

2.घर के बड़े-बुजुर्गों और माता-पिता के सोने के बाद सोना चाहिए। इससे घर का वातावरण अच्छा बनता है।

3.यदि आप लहसुन की 2 कलियां लाल कपड़े में बांधकर घर की उत्तर दिशा में जमीन के नीचे गांठ दें, तो इससे धन में समृद्धि और वृद्धि हो सकती हैं।

4. लहसुन की कलियां को एक नए लाल कपड़े में बांधकर लटका दें। ऐसा करने से व्यापार में समृद्धि आती है।
5. 21 पत्तों पर राम का नाम लिखकर उन्हें बहते जल में प्रवाहित कर दें। धन का अपव्यय रूकेगा और आपको धन लाभ होगा।

पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति

6 . ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, प्रतिदिन गाय को रोटी खिलाने से लक्ष्मी की कृपा मिलती है।

7. रोजाना तुलसी की पूजा करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है।

8. मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान शंख और घंटी बजाएं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...