Budh Uday 2023 : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध देव की चाल बदल गई है। बुद्धि के देवता बुध देव का कर्क राशि में उदय हो गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों का उदय होना शुभ माना जाता है। बुध देव 14 जुलाई को उदय हुए थे। इनके उदय होने से कुछ राशियों पर सकारात्मक असर पड़ने जा रहा है।
पढ़ें :- Holi Chandra Grahan: होली पर लग रहा चन्द्र-ग्रहण, होलिका दहन के दिन भद्रा का साया, जानें- पूरी डिटेल्स
मकर राशि
बुध का उदय होना मकर राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा। इस राशि वालों के भाग्योदय होने के योग बनेंगे। शादीशुदा लोगों का जीवन और सुखद होगा। जीवनसाथी को जीवन में बड़ी उपलब्धि हासिल होगी।
कन्या
कन्या राशि वालों के लिए भी बुध का उदय होना शुभ सिद्ध होगा। नौकरी की तलाश में उनको सफलता हासिल होगी। काम और कारोबार में भी उन्नति के योग बनेंगे। कारोबारियों को अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं, जिससे उनको जबरदस्त मुनाफा होगा। कारोबार में भी विस्तार हो सकता है।
मिथुन
बुध ग्रह का उदय होना मिथुन राशि वालों के जीवन में उछाल आएगा। अचानक कहीं से धन प्राप्त होगा। इस अवधि में पैसों से जुड़ी कोई परेशानी नहीं होगी। लटके काम पूरे होंगे। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।