Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Surya Rashi Parivartan 2021 : सूर्य की बदली चाल, इन राशियों पर सूर्य देव की 29 दिनों तक बरसेगी कृपा

Surya Rashi Parivartan 2021 : सूर्य की बदली चाल, इन राशियों पर सूर्य देव की 29 दिनों तक बरसेगी कृपा

By संतोष सिंह 
Updated Date

Surya Rashi Parivartan 2021 : सूर्य देव गुरुवार को धनु राशि में प्रवेश कर लिया है। बता दें कि ज्योतिष (Astrology) में सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है।

पढ़ें :- 06 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशि के लाोगों के कार्यक्षेत्र में हो सकता है विस्तार

सूर्य देव 16 दिसंबर से 14 जनवरी 2021 तक धनु राशि में ही विराजमान रहेंगे। सूर्य को आत्मा, पिता, मान- सम्मान, सफलता, प्रगति एवं सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में उच्च सेवा का कारक ग्रह माना जाता है। आइए बताते हैं कि आने वाले 29 दिनों तक किन राशियों पर मेहरबान रहेंगे ग्रहों के राजा सूर्य देव?

मेष राशि
इस राशि के जातकों पर सूर्य का प्रभाव बेहतरीन रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा साथ ही धर्म एवं अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। नौकरी में वृद्धि होगी। साहस और पराक्रम के बल पर खास रूप से सफलता मिलेगी।
कर्क राशि
सूर्य के दिशा बदलने से इस राशि के जातकों को खास लाभ होगा। कार्ट से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थय में थोड़ा सा परेशानी हो सकती है। जो लोग अपने लिए बुराई करते हैं वो मदद के लिए आगे आएंगे, कोई भी निर्णय तुरंत लें।
सिंह राशि
इस राशि के जातकों पर सूर्य का प्रभाव अच्छा ही रहेगा, विशेष करके विज्ञान तथा शोधपरक कार्य में लगे हुए विद्यार्थियों के लिए तो समय बेहद अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंध में निराशा रहेगी। परिवार का सहयोग जमकर मिलने वाला है।

तुला राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए सूर्य आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। कोई भी नया कार्य करना शुभ होगा। अपनी ऊर्जा शक्ति के बल पर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे, किसी से मतभेद न करें।

कुंभ राशि
राशि से एकादश लाभभाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाएगा। आय के साधन बढ़ेंगे दिया गया। धन भी वापस मिलने की उम्मीद प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी, कार्य के प्रति चिंतनशील रहें।

पढ़ें :- Amarnath Gufa Baba Barfani first picture : अमरनाथ गुफा से बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने , 29 जून से शुरू होगी दुर्गम यात्रा

मीन राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। कार्य से लेकर हर एक मामले में सफलता मिल सकती है. माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

Advertisement