GTA VI bugs and glitches : GTA 6 की धूम पूरी दुनिया में दिख रही है। लॉन्चिंग से पहले ही इस गेम ने कई रिकॉर्ड और मोटी कमाई कर ली है। 13 साल बाद आ रहे नए वर्जन को खेलने के लिए कोई ऑफिस की छुट्टी ले रहा है तो कोई लोकेशन बदल रहा है। इसी बीच खबरें आ रहीं है कि GTA VI लॉन्च होते ही प्लेयर्स को कई बग/ग्लिच का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाइन वायरल वीडियो में कार/ट्रक हवा में उड़ते, किरदार ज़मीन के अंदर गिरते और पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान गड़बड़ियां नज़र आ रही हैं। कुछ प्लेयर्स ने दीवारों के आर-पार निकलने और विमान का दरवाज़ा खुलने का एनिमेशन गायब होने की शिकायत की है। हालांकि गेम को समीक्षकों से शानदार रेटिंग मिली है, लेकिन शुरुआती प्लेयर्स कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
पढ़ें :- Google Gemini 4 Neon AI model : गूगल ने जेमिनी 4 नियॉन AI मॉडल लॉन्च किया , बेहतर जवाब देने के लिए किया गया तैयार
फ्रेम-रेट ड्रॉप और स्टटरिंग: भारी कॉम्बैट और तेज स्पीड में ड्राइविंग के दौरान फ्रेम-रेट गिरकर 20 FPS के आसपास जाने की शिकायत Yahoo Tech पर शेयर की गई है।
PS5 एरर कोड्स: कुछ PlayStation 5 यूजर्स को गेम खेलते समय एरर कोड्स का भी सामना करना पड़ रहा है।
कैरेक्टर और फिजिक्स की गड़बड़ियां: कैरेक्टर का दीवार में फंस जाना, बिल्डिंग के भीतर पैराशूट प्रॉप्स दिखना, या जंप करते ही कैरेक्टर की मौत हो जाने जैसे मज़ेदार व परेशान करने वाले क्लिप्स वायरल हुए हैं।
सपोर्ट
गेम रीस्टार्ट करें : यदि कैरेक्टर मैप में फंस जाए या आगे न बढ़े, तो चेकपॉइंट लोड करें या गेम रीस्टार्ट करके मिशन दोबारा खेलें।
पढ़ें :- WhatsApp ग्रुप लिमिट में बड़ा बदलाव, अब शामिल कर सकेंगे 1500 मेंबर्स,फीचर ऑटोमेटिकली होगा अपडेट
GTA 6 की पॉपुलैरिटी ने दिखा दिया है कि यह सिर्फ गेम लॉन्च नहीं रह गया है। रिपोर्ट में बताया है कि यह दुनिया का बड़ा इवेंट बनने जा रहा है।
कंसोल एरर ट्रबलशूटिंग: PS5 या Xbox Series X|S पर एरर कोड आने पर Rockstar Support के माध्यम से कंसोल गाइड देखें। रॉकस्टार के हॉटफिक्स आने तक अस्थायी उपाय ही विकल्प हैं।