Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Bullet Train Record Broken : नई वंदे भारत एक्सप्रेस ने सिर्फ 52 सेकेंड में भरी 100KM की रफ्तार

Bullet Train Record Broken : नई वंदे भारत एक्सप्रेस ने सिर्फ 52 सेकेंड में भरी 100KM की रफ्तार

By संतोष सिंह 
Updated Date

 New Vande Bharat Express :  नई वंदे भारत एक्सप्रेस (New Vande Bharat Express) के तीसरे ट्रायल रन के दौरान केवल 52 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की गति तक की रफ्तार पाकर बुलेट ट्रेनों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया (Bullet Train Record Broken) है। इसकी जानकारी  शुक्रवार को  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav) ने दी है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि फोटोकैटलिटिक एयर प्यूरीफायर सिस्टम (Photocatalytic Air Purifier System) नई वंदे भारत ट्रेन (New Vande Bharat Express) को कोरोना सहित हवा से फैलने वाली तमाम बीमारियों से मुक्त रखेगा।  बता दें कि भारत की यह सेमी-हाई स्पीड ट्रेन अगले कुछ हफ्तों में अहमदाबाद-मुंबई रूट (Ahmedabad-Mumbai Route) पर चलने के लिए तैयार है।

पढ़ें :- रामलला के दर्शन के बाद पीएम मोदी ने शुरू किया रोड शो, कहा-आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन का अभिनंदन

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav)  ने  ट्रायल रन के परिणामों की घोषणा करते हुए कहा कि वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Express) का तीसरा परीक्षण गुरुवार को पूरा हो गया। इसने 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 52 सेकेंड में पूरी कर ली, जबकि बुलेट ट्रेन इस रफ्तार को हासिल करने में 54. 6 सेकेंड का समय लेती है। इस नई ट्रेन की अधिकतम गति 180 किमी प्रति घंटा है। पुराने वंदे भारत की अधिकतम गति 160 किमी प्रति घंटे है।’

 

उन्होंने आगे कहा कि आरामदायक यात्रा के लिए इस ट्रेन में कई विशेषताएं हैं। गुणवत्ता और सवारी सूचकांक (Quality and Ride Index)में सुधार हुआ है। इन मापदंडों पर ट्रेन का स्कोर 3. 2 है जबकि विश्व स्तर पर सर्वश्रेष्ठ स्कोर 2. 9 है।

वंदे भारत में नया एसी सिस्टम
रेल मंत्रालय पॉयलेट प्रोजेक्ट (Ministry of Railways Pilot Project) के तौर पर नई वंदे भारत (New Vande Bharat Express) में विषाणु रोधक यह सिस्टम (Anti-Viral System)लगाने जा रहा है। सफलता मिलने के बाद सभी 400 वंदे भारत में सहित रेलवे की प्रीमियम राजधानी, शताब्दी, दुरंतो सहित अन्य ट्रेनों में इस योजना को लागू किया जाएगा। ट्रेन ने अपना अंतिम ट्रॉयल पूरा कर लिया है और इसके रूट और चलाने की घोषणा जल्द की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Elections) को देखते हुए नई वंदे भारत अहमदाबाद-मुंबई (India Ahmedabad-Mumbai) के बीच में चलाई जा सकती है।

पढ़ें :- जब ‘मन की बात’ हो सकती है, तो ‘मन की बारात’ क्यों नहीं...अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
Advertisement