नई दिल्ली। कॉफी के बारे में लोगों की अलग-अलग राय और कई ऐसे शोध हैं, जिनमें कॉफी (Coffee) को स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक बताया गया है। अगर सीमित मात्रा में कॉफी का सेवन किया जाए तो यह शरीर को भरपूर एनर्जी देने के साथ-साथ वेट लॉस करने और मेंटल हेल्थ को सुधारने में मदद कर सकती है। सभी लोग अपनी-अपनी कॉफी को अलग-अलग तरीके से पीना पसंद करते हैं। कोई दूध के साथ कॉफी पीता है तो कोई कोल्ड कॉफी, ब्लैक कॉफी का सेवन करता है। इनमें से बुलेटप्रूफ कॉफी (Bulletproof Coffee) भी काफी लोकप्रिय है। साथ ही ये तमाम सेलेब्रिटी की फेवरेट बनी हुई है।
पढ़ें :- Menstrual Leave Petition : पीरियड्स लीव याचिका पर CJI सूर्यकांत का 'सुप्रीम इनकार', बोले-खत्म हो जाएगा महिलाओं का करियर , नहीं देगा कोई नौकरी
आइए जानते हैं क्या होती है बुलेटप्रूफ कॉफी ?
आपने कई सेलेब्स को कहते सुना होगा कि वह अपने दिन की शुरुआत घी कॉफी (Ghee Coffee) के साथ करते हैं। इसे ही ‘बटर कॉफी’ (Butter Coffee) या ‘बुलेटप्रूफ कॉफी’ (Bullet Coffee) कहा जाता है। यह एक तरह की ब्लैक कॉफी होती है, जिसे घी या मक्खन जैसे स्वस्थ वसा के साथ मिलाकर बनाया जाता है। यह स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद होती है। आइए जानें इसके कुछ जबरदस्त फायदे।
बुलेटप्रूफ कॉफी के फायदे
वजन कम करने में सहायक हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर बुलेटफ्रूफ कॉफी (Bulletproof Coffee) को फैट बर्न (Fat Burn) करने के लिए बेहद अच्छा माना जाता है। यह शरीर की चर्बी कम करके मोटापा और वजन घटाने में मदद करती है। साथ ही इसे पीने के बाद पेट लंबे समय तक भरा रहता है। ऐसे में आप अधिक कैलोरी खाने से बचते हैं।
पढ़ें :- बच्चों का स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित कर रही योगी सरकार, कुपोषण व बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग के लिए आधुनिक उपकरणों का होगा उपयोग
देती है भरपूर एनर्जी घी या बटर वाली कॉफी पीने से शरीर को लंबे समय तक एनर्जी भी मिलती है। दरअसल, घी में मौजूद वसा कैफीन के अब्जॉर्बशन को धीमा कर देती है, जिससे आपकी बॉडी अधिक समय तक ऊर्जावान रहती है।
दिमाग के लिए फायदेमंद कुछ शोध में पाया गया है कि यह कॉफी दिमाग के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती है। यह याददाश्त तेज करने के साथ ही तनाव से राहत दिलाने और दिमाग को शांत करने में सहायक हो सकती है।
डाइजेशन रहता है बेहतर इसके अलावा घी से बनी कॉफी पीने से डाइजेशन भी ठीक रहता है और इसे पीने से पेट से जुड़ी समस्याएं खत्म हो जाती हैं।
हड्डियां बनती हैं मजबूत इसके अलावा देसी घी में विटामिन-K2 पाया जाता है, जो हड्डियों में कैल्शियम के अब्जॉर्बशन में मदद करता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं।
स्किन रहती है यंग
पढ़ें :- कोविड-19 वैक्सीन दुष्प्रभाव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, कहा- केंद्र मुआवजा नीति बनाए, ताकि पीड़ितों को गंभीर नुकसान होने पर मिल सके राहत
इसके अलावा बुलेटप्रूफ कॉफी (Bulletproof Coffee) स्किन के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि रोजाना इस कॉफी को पीने से त्वचा ज्यादा यंग नजर आती है और स्किन पर ग्लो रहता है। हालांकि बुलेटप्रूफ कॉफी (Bulletproof Coffee) पीना हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं माना जाता है। क्योंकि इसमें सैचुरेटेड फैट्स ज्यादा होता है। साथ ही दिन में दो बार से ज्यादा बुलेटप्रूफ कॉफी (Bulletproof Coffee) नहीं पीनी चाहिए।