नई दिल्ली । कई दिनों से सोने चांदी के दामों में गिरावाट के बाद आज सोने के दाम में तेजी से उछाल आई है। वहीं चांदी के भी भाव तेज हुए हैं। अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने जा रहें हो तो पहले अभी रुके रहे रेट के बारे में अच्छे से जानकारी लेकर जाये। इस समय सोने व चांदी के रेट में काफी बदलाव आया है। अभी सोना चांदी खरीदना मुनाफे का सौदा नहीं है आज सर्राफा बाजार में सोना व चांदी के दाम काफी तेज है। मंड़ी में आज सोना चांदी महंगा है। इस लिये खरीदने की न सोचे जब बाजार सस्ती हो तब खरीदारी करने के बारे में सोचे आज अगर आप सोना बेचना चाहते हैं तो आपके लिये यह मौका अच्छा है क्योकि आज सोन व चांदी की बाजार मंहगी है। आज 22 व 24 कैरेट सोने के रेट और 1 किलों चांदी के रेट की जानकारी यहां दी जा रही है।
पढ़ें :- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने हुमायूं कबीर को दी चेतावनी, बोले- बाबर के नाम पर मस्जिद बनाई तो उसका भी वही हाल होगा
आज 22 कैरेट सोने का रेट
जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सराफा बाजार में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 93,300/- रुपये है। वहीं हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई सराफा बाजार में 93,150/- रुपये में चल रहा है।
आज 24 कैरेट सोने का रेट
आज अगर 24 कैरेट सोने की बात की जाये तो मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर में आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 1,01, 670 रुपये है। वहीं दिल्ली जयपुर लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 1,01, 770 /- रुपये है। हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई सराफा बाजार में 1,01, 620 /- रुपये है। चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 1,01, 620 /- रुपये चल रहा है।
आज 1 किलों चांदी का रेट
आज चांदी के दामों में इजाफा हुआ है। देश के जयपुर व कोलकाता अहमदाबाद लखनऊ मुंबई दिल्ली सराफा बाजार में आज चांदी बहुत तेज है। आज 1 किलोग्राम चांदी का रेट 1,20, 000 /- रुपये है। इसके अलावा चेन्नई, मदुरै , हैदराबाद,और केरल सराफा बाजार में आज 1,30,000/- रुपये में बिक रहा है। अगर हम बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां के भोपाल और इंदौर शहर में आज 1 किलो चांदी का भाव 1,20, 000/ रुपए चल रहा है।