Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. सिर्फ इस एक फल को रोज खाने से आप रहेंगे हमेशा हेल्दी, बीमारी होंगी कोसों दूर

सिर्फ इस एक फल को रोज खाने से आप रहेंगे हमेशा हेल्दी, बीमारी होंगी कोसों दूर

By Sudha 
Updated Date

दोस्तों अगर हमेशा हेल्दी रहना है तो आपको अपने खाने में फल और सब्जी को अपने भोजन में भारी मात्रा में शामिल करना चाहियें। आनाज से ज्यादा फल और सब्जी का सेवन करने में ध्यान देना चाहिये। आर्युवेद भी यही कहता है कि अगर हमेशा हेल्दी रहना है तो फल सब्जी पेड़ों के पत्ते फूल को अपने भोजन में यूज करें।

पढ़ें :- International Epilepsy Day 2026 : मिर्गी के बारे में फैले हैं कई भ्रम , जानिए दौरे पड़ने के दौरान सही फर्स्ट एड

सेब को रोज खाना सेहत के लिये लाभदायक
आर्युवेद कहता है कि अगर आप अपने नाश्ते में रोज एक सेब शामिल कर लें तो आप किसी भी ​बीमारी से बीमार नहीं होंगे।
अच्छे स्वास्थ्य के लिए सेब हर व्यक्ति को रोजाना खाना चाहिए। सेब को इसलिए रोजाना खाना चाहिए क्योंकि यह फलों में उत्तम माना गया है। कहावत भी है। An apple a day, keeps the doctor away. अर्थात एक सेब नित्य खाने से डाक्टर की आवश्यकता नहीं पड़ती। सेब भूखे पेट खाना अच्छा है। यह गर्मी, खुशकी दूर करता है। सुबह के समय सेब खाकर ऊपर से दूध पिया जाए तो एक दो माह में त्वचा का रंग निखरेगा, चेहरे पर लाली झलकेगी, यौन सम्बन्धी सभी कमजोरियां दूर होकर जीवन में स्फूर्ति दौड़ने लगेगी। यह बहुत अच्छा टानिक है। मानसिक तनाव, चर्म रोग, और श्वास प्रणाली के रोगों में दो सेब रोजाना सेवन करने से लाभ होता है।

Advertisement