Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गालीबाज अफसर का Video शेयर कर बोली कांग्रेस- “बाबा के राज में नौकरशाही हुए इस कदर बेलगाम”

गालीबाज अफसर का Video शेयर कर बोली कांग्रेस- “बाबा के राज में नौकरशाही हुए इस कदर बेलगाम”

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बड़े पद होना अपने आप में रौब है रसूक है। बड़े पद पर आसीन इन अफसर बाबूओं का रौब और रसूक अधिकतर छोटे कर्मचारियों या आम जनता पर निकलता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बागपत से सामने आया है। यहां सहायक श्रम आयुक्त विनीता सिंह ईंट भट्टा संचालक से गाली गलौच करती हुई नजर आईं। सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कांग्रेस ने शेयर करके निशाना साधा है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने अशोक गहलोत को अमेठी और भूपेश बघेल को रायबरेली का नियुक्त किया पर्यवेक्षक

बागपत सहायक श्रमायुक्त विनीता सिंह का वीडियो कांग्रेस ने अपने ट्वीटर हैंडल से शेयर किया है। कांग्रेस ने कहा कि- “बागपत में सहायक श्रमायुक्त विनीता सिंह जांच करने ईंट भट्ठे पर पहुंची थी। वहां इनका एक कर्मचारी रिश्वत लेता कैमरे की नज़र में आ गया था। इसी रिकॉर्डिंग पर मैडम इतनी बिफरी की गालियां देते हुए मोबाइल फोन तक तोड़ डाला। बाबा के राज में नौकरशाही इस कदर बेलगाम है कि आम आवाम को परेशान करने का एक मौका तक नहीं छोड़ती। इन्हें सिर्फ अपनी कहनी है जनता चाहे जो कहती रहे, कोई फ़र्क़ नहीं।”

 

इतना ही नहीं वीडियो में उसका मोबाइल जमीन पर पटकते हुए भी नजर आ रही है। वहीं विनीता सिंह का कहना है कि उन्हें फंसाने के लिए यह वीडियो एडिट करके वायरल किया गया है।

विनीता सिंह ग्रेटर नोएडा के रामपुर गांव की रहने वाली हैं। विनीता सिंह 2019 में बैंच की पीसीएस अफसर हैं। इन्होंने दिल्ली विश्विविद्यालय के श्याम लाल कालेज के स्नातक किया है। वह ईंट भट्टे पर मजदूरों को बंधनमुक्त कराके के लिए पहुंची थी। वहां एक युवक ने उनके साथ अभद्रता की। इसको लेकर रमाला थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं पुलिस से मामले की गंभीरता की जांच की मांग की गई है।

पढ़ें :- हम जातिगत जनगणना कराएंगे जिससे देश में आपकी भागीदारी तय हो सके...मध्य प्रदेश में बोले राहुल गांधी

वहीं दूसरी तरफ भट्टा मालिक का आरोप है कि विनीता सिंह उसके ऊपर रिश्वत देने का दबाव बना रही थी। जब उसने रिश्वत देने से मना कर दिया उसे एक मामले में फंसा दिया गया। इसके बाद उसे जेल जाना पड़ा था।

 

Advertisement