1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. ये हमारे लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है,मिलकर लड़ेंगे, जीतेंगे और देश के हालात बदल देंगे : राहुल गांधी

ये हमारे लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है,मिलकर लड़ेंगे, जीतेंगे और देश के हालात बदल देंगे : राहुल गांधी

कांग्रेस नेता व वायनाड से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक्स पोस्ट पर सोमवार को एक पत्र जारी कर लिखा कि मेरे प्रिय साथी कांग्रेस कार्यकर्ताओं,यह चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है। ये हमारे लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता व वायनाड से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक्स पोस्ट पर सोमवार को एक पत्र जारी कर लिखा कि मेरे प्रिय साथी कांग्रेस कार्यकर्ताओं,यह चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है। ये हमारे लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि जब तक कांग्रेस का एक भी कार्यकर्ता सच्चाई के लिए खड़ा है, तब तक भारत में नफ़रत नहीं जीत सकती और हम एक नहीं, करोड़ों हैं। मिलकर लड़ेंगे, जीतेंगे और देश के हालात बदल देंगे।

पढ़ें :- मैंगलोर पेट्रोकेमिकल प्लांट में ब्लास्ट, एक कर्मचारी की मौत, आठ घायल

मेरे प्यारे

कांग्रेस कार्यकर्ता

हाथ ‘बदलेगा हालात

पढ़ें :- सीएम योगी ने यूपी पुलिसकर्मियों का किया सम्मान, बोले- 2017 के पहले हर जिले में होते थे दंगे

यह चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है। यह सिर्फ राजनीतिक दलों के बीच की लड़ाई नहीं है, बल्कि हमारे लोकतंत्र और हमारे संविधान को बचाने की लड़ाई है।

एक तरफ प्रेम और न्याय की कांग्रेस की विचारधारा है और दूसरी तरफ मोदी सरकार, भाजपा और आरएसएस की भय, नफ़रत और विभाजन की विचारधारा है।

इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी ताकत आप जैसे उसके निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। आप उग्र और निडर हैं, क्योंकि कांग्रेस की विचारधारा आपके दिलों में, आपके विचारों और आपके कार्यों में है। आप पार्टी की टीढ़ हैं और हम आपके बिना नहीं जीत सकते।

मैं अब तक की आपकी सारी मेहनत के लिए ईमानदारी से धन्यवाद देता हूं। आपकी वज़ह से ही हम भारत की जनता की बात सुनकर एक क्रांतिकारी घोषणापत्र बना पाए हैं। हमने चुनाव के पहले दो चरणों में अच्छा संघर्ष किया है। हम भाजपा के झूठ और ध्यान भटकाने वाले कार्यों का विरोध करने और उन्हें हमें जवाब देने के लिए मजबूर करने में सक्षम हैं।

अब एक और महीने की कड़ी मेहनत का समय है – यह सुनिश्चित करने का कि हमारी गारंटी हर भारतीय तक पहुंचे, और यह सुनिश्चित करने का कि हर कोई वोट देने के लिए निकले। आइए हम सब मिलकर कांग्रेस का संदेश और अपनी गारंटी को हर गांव, मोहल्ले, गली और घर-घर तक पहुंचाएं। अब समय आ गया है कि हम घट-घट जाएं। हमें हर युवा, महिला, मज़दूर, किसान और वंचित परिवार तक पहुंचना होगा। हमें भाजपा की विचारधारा और उनके नफ़रत के एजेंडे से उत्पन्न खतरे को स्पष्ट करना चाहिए। मैं इस लड़ाई में अपना सब कुछ दे रहा हूं – और मैं आपसे भी यही चाहता हूं।

मैं जानता हूं कि जब तक कांग्रेस का एक भी कार्यकर्ता सच्चाई के लिए खड़ा है, तब तक भारत में नफ़रत नहीं जीत सकती। और हम एक नहीं करोड़ों हैं। हम सब मिलकर लड़ेंगे, जीतेंगे और देश के हालात बदल देंगे।

पढ़ें :- IND vs SL : एशियन गेम्स के फाइनल में भारत की पाकिस्तान से होगी भिड़ंत, सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रनों से रौंदा

आपके समर्थन, समर्पण और प्यार के लिए मेटा प्यार और निरंतर आभार ।

जय हिन्द!

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...