Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. Byju India CEO Arjun Mohan resigns : बायजू इंडिया के सीईओ अर्जुन मोहन ने दिया इस्तीफा , रविंद्र संभालेंगे ऑपरेशन

Byju India CEO Arjun Mohan resigns : बायजू इंडिया के सीईओ अर्जुन मोहन ने दिया इस्तीफा , रविंद्र संभालेंगे ऑपरेशन

By अनूप कुमार 
Updated Date

Byju India CEO Arjun Mohan resigns : शिक्षण प्रौद्योगिकी (Edtech Startup) कंपनी थिंक एंड लर्न के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) अर्जुन मोहन (Arjun Mohan) ने इस्तीफा दे दिया है। अब फाउंडर बायजू रविंद्रन (Byju Raveendran) खुद ही कंपनी के रोजमर्रा के कामकाज संभालेंगे। बायजू रविंद्रन 4 साल बाद नेतृत्व में लौट रहे हैं।अर्जुन मोहन अब एक बाहरी सलाहकार की भूमिका निभाएंगे। बदलाव के इस चरण में कंपनी और उसके संस्थापकों को शिक्षण प्रौद्योगिकी को लेकर अपनी विशेषज्ञता के जरिए मार्गदर्शन देंगे।

पढ़ें :- इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा, प्रबंध निदेशक राहुल भाटिया को सौंपी गई कमान

पिछले काफी वक्त से बायजू नकदी संकट से जूझ रही है। इसकी वजह से कंपनी अपने कर्मचारियों को सैलरी तक नहीं दे पा रही है। यही वजह है कि कंपनी ने कॉस्ट कटिंग का अहम फैसला लिया था और तेजी से छंटनी की थी।

Advertisement