Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Bypolls 2023 Updates: जालंधर लोकसभा के लिए वोटिंग जारी, 4 विधानसभा में चुनाव

Bypolls 2023 Updates: जालंधर लोकसभा के लिए वोटिंग जारी, 4 विधानसभा में चुनाव

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Bypolls 2023 Updates: उत्तर प्रदेश, ओडिशा और मेघालय की चार विधानसभा, जबकि पंजाब की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। सुबह से बुथों पर लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट, उत्तर प्रदेश की स्वार और छनबे विधानसभा सीट, ओडिशा की झारसुगुड़ा और मेघालय की सोहियोंग के लिए आज मतदान हो रहा है।

पढ़ें :- मिर्जापुर में एंबुलेंस पर पलटा गिट्टी से लदा ट्रक, अस्पताल जा रही गर्भवती समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के रामपुर के स्वार में 7.93% और मिर्जापुर के छानबे में 10.14% मतदान दर्ज किया गया। ओडिशा के झारसुगुड़ा उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक 9.75% मतदान हुआ।

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में मतदान केंद्र के बाहर कतार में खड़े होकर छानबे विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान करते लोग।

उत्तर प्रदेश के रामपुर की स्वार विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मतदान करते स्थानीय लोग। ये वही सीच है जो इस साल फरवरी में 15 साल पुराने एक मामले में सजा के बाद सपा नेता अब्दुल्ला आजम की अयोग्यता के बाद खाली हुई थी।

पढ़ें :- केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने बिलावल भुट्टो जरदारी को लताड़ा, बोले- उससे कहिए कि अपना खून बहाकर कहीं छलांग मार ले...

जालंधर संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और बुधवार शाम छह बजे तक चलेगा।

Advertisement