1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नाबालिक लड़की का हुआ अपहरण,जांच में जुटी नौतनवा पुलिस

नाबालिक लड़की का हुआ अपहरण,जांच में जुटी नौतनवा पुलिस

नाबालिक लड़की का हुआ अपहरण,जांच में जुटी नौतनवा पुलिस

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा कस्बे के मधुबन नगर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी को दबंगों से बचाने के लिए नौतनवा पुलिस क्षेत्राधिकारी को एक प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में व्यक्ति ने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री लक्ष्मीपुर अपने नानी के घर गई थी। वापस लौटते समय जब वह नौतनवा कस्बे के छपवा तिराहे पर पहुंची, तभी कुछ दबंग युवकों ने उसे ऑटो से जबरन उतारकर अपने निजी वाहन में बैठा लिया और फरार हो गए।

परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद पता चला कि एक 42 वर्षीय अब्दुल नामक व्यक्ति लड़की को पकड़कर ले गया है और उसे कहीं छिपाकर रखा गया है। पीड़ित पिता ने पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा कि दबंग व्यक्ति उसकी नाबालिग बच्ची की जिंदगी बर्बाद कर देगा।

इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी नौतनवा जयप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में लिया गया है और नौतनवा थानाध्यक्ष को कठोर कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...