California earthquake : यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, शनिवार सुबह लॉस एंजिल्स शहर में 5.0 तीव्रता के शुरुआती भूकंप के बाद कम से कम 40 झटके (आफ्टरशॉक्स) महसूस किए गए। इन झटकों के कारण लोगों के फोन पर अलर्ट बजने लगे, खिड़कियों के शीशे टूट गए और डेल्टा एयर लाइन्स की एक फ्लाइट को अपनी लैंडिंग रद्द करनी पड़ी।
पढ़ें :- Afghanistan : अफगानिस्तान के स्कूल में धमाके से थर्रा गया पूरा इलाका, 7 छात्रों की गई जान, 97 घायल
तेज़ झटकों की वजह से LA में अफरा-तफरी मच गई, जिससे वहां के निवासी और खरीदारी करने वाले लोग तटीय इलाकों की दुकानों से बाहर भागने लगे। हालांकि, स्थानीय अधिकारियों ने CNN को बताया कि कोई बड़ा ढांचागत नुकसान नहीं हुआ है और न ही कोई घायल हुआ है।