Camel Safari : अगर आप हल्की ठंड (गुलाबी ठंड) के इस सुहावने मौसम में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह साल का सबसे बेहतरीन समय है। इस मौसम में न तो कड़ाके की ठंड होती है और न ही गर्मियों की तपन, जिससे घूमना बेहद आरामदायक और मजेदार हो जाता है। ऐसे मौसम में थार के रेगिस्तान सपाटे में रोमांच भर देते है। आइये जानते ळै कुछ ऐसे पर्यटन स्थ्लों के बारे में जहां पर विताए गए पल हमेशा के लिए यादगार हो जाएंगे।
पढ़ें :- छठ महापर्व पर भारतीय रेलवे का तोहफा, गोरखपुर से हावड़ा और कोलकाता के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
कैमल सफारी
जैसलमेर, राजस्थान सर्दियों में थार रेगिस्तान की सैर का मज़ा ही कुछ और है. नवंबर से फरवरी के बीच यहाँ धूप सुहावनी होती है और रातें हल्की ठंडी। आप यहाँ सैम सैंड ड्यून्स (Sam Sand Dunes) में डेजर्ट कैंपिंग, कैमल सफारी और राजस्थानी लोक संगीत का आनंद ले सकते हैं।
आमेर किला
जयपुर, राजस्थान ‘पिंक सिटी’ सर्दियों में सोलो ट्रैवलर्स और फैमिली ट्रिप दोनों के लिए बेस्ट है। इस मौसम में आप बिना पसीने की चिंता किए आमेर किला (Amber Fort), हवा महल और सिटी पैलेस आराम से घूम सकते हैं।
गोवा
गोवा अगर आपको ठंडी हवाओं से बचकर गुनगुनी धूप का मज़ा लेना है, तो गोवा परफेक्ट है. यहाँ का तापमान इस मौसम में 25-30°C के बीच रहता है, जो बीच पर घूमने, वाटर स्पोर्ट्स और नाइटलाइफ़ का लुत्फ़ उठाने के लिए एकदम सही है