प्रयागराज। दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे (Delhi-Kolkata National Highway) पर कौशांबी के सिरोही टोल प्लाजा (Sirohi Toll Plaza) पर एलपीजी से भरा टैंकर टकरा गया था। इस हादसे में जख्मी टोलकर्मी हीरामणि सिंह और कृष्णपाल मौर्या की भी मौत हो गई। दोनों का प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू (SRN) अस्पताल में इलाज चल रहा था। इस दुर्घटना में अब तक मरने वालों की संख्या अब पांच हो गई है।
पढ़ें :- Video Viral-26 सेकंड में प्रेमी संग भागी पत्नी, चिड़ियाघर दिखाने लाया था शौहर ...
ये भयावह CCTV फुटेज देखिए, रोंगटे खड़े हो जाएँगे…
कौशांबी टोल प्लाजा के पास LPG सिलेंडर से भरे ट्रक में अचानक से आग लग गई और फिर पूरे इलाके में सिलेंडर फटने की आवाज गूँजने लगी…
चार लोगों की मौत हुई है इस हादसे में pic.twitter.com/z4JGfzW34D
— Rajender Singh (@rajendersingh56) July 3, 2026
पढ़ें :- संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी का एक और वीडियो वायरल, साधक की रहस्यमयी मौत के मामले में नए CCTV फुटेज से फिर चर्चा तेज
बता दें कि कौशांबी जिले के सिहोरी टोल प्लाजा (Sirohi Toll Plaza) पर 26 जून को दर्दनाक हादसा हुआ था, जिसमें कई लोग झुलस गए थे। गंभीर रूप से जख्मी लोगों को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया गया है कि गुरुवार यानी दो जुलाई को इलाज के दौरान रायबरेली के नसीराबाद, राजापुर निवासी 29 वर्षीय हीरामणि सिंह और मध्य प्रदेश के सीधी जिले के जमोड़ी में रहने वाले 23 वर्षीय कृष्णपाल मौर्या की सांस थम गईं।
हीरामणि के अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसके पिता वीरेंद्र बहादुर की कई साल पहले निधन हो चुका था। हीरामणि की मौत से पत्नी प्रतिभा सिंह, बेटे युग, वेद और मां मायावती सिंह बिलख पड़ी। वह पिछले दो साल से टोल प्लाजा पर नौकरी कर रहा था। पुष्पराज मौर्या का छोटा बेटा कृष्णपाल भी टोल प्लाजा पर काम करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। इससे पहले हंडिया निवासी अनिल कुमार की एक जुलाई को मौत हुई थी। कौशांबी में सिहोरी टोल प्लाजा (Sirohi Toll Plaza) पर डिवाइडर से टकराकर एलपीजी टैंकर पलट गया था।
हादसे में टैंकर चालक धर्मेद्र दुबे और कर्मचारी आलोक की उसी दिन मौत हो गई थी। कहा गया है कि जख्मी अतुल को परिवार वाले रीवा लेकर चले गए हैं। चौकी इंचार्ज एसआरएन आशुतोष सिंह (Ashutosh Singh) ने बताया कि हादसे में जख्मी दो युवकों की गुरुवार को मौत हुई, जिनका पोस्टमार्टम करवाया गया है।