Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Celebrating Raksha Bandhan on a flight : उड़ते प्लेन में एयर होस्टेस ने पैसेंजर को बांधी राखी, मनाया अनोखा रक्षाबंधन

Celebrating Raksha Bandhan on a flight : उड़ते प्लेन में एयर होस्टेस ने पैसेंजर को बांधी राखी, मनाया अनोखा रक्षाबंधन

By अनूप कुमार 
Updated Date

Celebrating Raksha Bandhan on a flight :  एयर इंडिया की फ्लाइट में उस समय जश्न का महौल बन गया जब फ़्लाइट महिला केबिन क्रू मेंबरों ने पैसेंजर को ‘ब्रो-जोन’ करते हुए राखी बांधी। इसी के साथ रक्षा बंधन के दिन एक अनोखा यादगार नजारा देखने को मिला।

पढ़ें :- Bonus Railway 2026 : मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा, 78 दिन के बोनस का एलान, जानें किसे मिलेगा फायदा?

इस पल को सुधांशु कौशिक ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में कैद किया। वीडियो पर लिखे टेक्स्ट में कहा गया है, “मेरी फ़्लाइट के फ़्लाइट अटेंडेंट्स के पूरे ग्रुप ने मुझे ‘ब्रो-ज़ोन’ करने का फ़ैसला किया।”

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के आते ही लोगों ने इस पर मजेदार कमेंट्स की बरसात कर दी। एक यूजर ने लिखा, उम्मीद है राखी बंधवाने के बाद भाई साहब ने रिटर्न गिफ्ट भी दिया होगा। वहीं कुछ लोगों का ध्यान पीछे सीट पर गहरी नींद में सो रहे दूसरे यात्री पर चला गया। एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, पीछे वाले पैसेंजर सोच रहे होंगे कि भाई ऐसी स्थिति में आंखें बंद करके सोना ही सबसे सुरक्षित है।

Advertisement