Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. तमिलनाडु के नए सीएम को सेलेब्स ने दी बधाई, कोई बोला-वंडरमैन, तो किसी ने लिखा, ‘चीफ मिनिस्टर विजय सर’

तमिलनाडु के नए सीएम को सेलेब्स ने दी बधाई, कोई बोला-वंडरमैन, तो किसी ने लिखा, ‘चीफ मिनिस्टर विजय सर’

By santosh singh 
Updated Date

चेन्नई। सी जोसेफ विजय उर्फ विजय थलापति (C. Joseph Vijay, alias Vijay Thalapathy) तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री पर की रविवार को शपथ ले ली है। इस खुशी के अवसर पर कई साउथ सेलेब्स ने उन्हें बधाई दे रहे हैं। विजय थलापति तमिल सिनेमा की दुनिया से निकलकर तमिलनाडु की राजनीति में भी चमक गए हैं। वह राज्य के नए मुख्यमंत्री बन चुके हैं। कमल हासन (Kamal Haasan) , पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) के अलावा कई सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं।भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

पढ़ें :- विवादों के बीच ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का गाना‘चुनरी चुनरी’ गाना रिलीज, यूजर्स को याद आए सलमान खान

कमल हासन ने तमिलनाडु राज्य के उज्जवल भविष्य की कामना

अभिनेता कमल हासन (Actor Kamal Haasan) ने विजय के सीएम बनते ही एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री और मेरे भाई विजय के नेतृत्व में तमिलनाडु राज्य चमके। यह नई ऊंचाइयों को छुए। मैं आपको दिल से बधाई देता हूं।’

पूजा हेगड़े ने भी खुशी जाहिर की

पूजा हेगड़े ने विजय के शपथ ग्रहण की एक तस्वीर साझा की और लिखा, ‘चीफ मिनिस्टर विजय सर।’ आगे उन्होंने विजय थलापति को बधाई दी। पूजा ने विजय के साथ तमिल सिनेमा में कई फिल्में की हैं।

पढ़ें :- स्टालिन ने दी विजय को बधाई और साथ में कुछ तंज, बोले- मुख्यमंत्री बनते ही ये मत बोलिएगा की सरकार के पास पैसा नहीं है

विजय को प्रकाश राज और आर माधवन ने भी दीं शुभकामनाएं

अभिनेता प्रकाश राज और आर माधवन ने भी विजय के सीएम बनने पर खुशी जाहिर की है। माधवन ने कहा कि ‘विजय आपके ऊपर गर्व है।’

कोरियोग्राफर प्रभुदेवा ने विजय को कहा- वंडरमैन 

पढ़ें :- श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को दी बधाई

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई विजय : शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा ने भी ट्वीट करते हुए विजय को बधाई दी। वह लिखते हैं, ‘तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई विजय। यह सम्मान आप सचमुच पूरी तरह से डिजर्व करते हैं। विजय और उनकी टीम को एक उज्ज्वल और सफल कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं। ईश्वर कृपा करें। जय हिंद।’

पवन कल्याण और दुलकर सलमान भी विजय के नाम लिखा खास संदेश

अभिनेता और आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने भी विजय को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, ‘विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर और उन सभी को जिन्होंने मंत्री के रूप में शपथ ली है, हार्दिक बधाई। मेरी कामना है कि यह नई सरकार लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करे, पारदर्शी और प्रगतिशील शासन सुनिश्चित करे। तमिलनाडु को और अधिक विकास तथा समृद्धि की ओर ले जाए।’

अभिनेता दुलकर सलमान भी विजय थलापति को सीएम बनने पर बधाई संदेश भेजा है। दुलकल ने एक्स (ट्वीटर) अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘विजय अन्ना को इस ऐतिहासिक जीत पर बहुत-बहुत बधाई। यह सचमुच ऐतिहासिक है। इसे उन्होंने एकदम फिल्मी अंदाज में हासिल किया है।’

Advertisement