1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Video- थलपति विजय बैलगाड़ी से बाल-बाल नीचे गिरने से बचे, सुरक्षा गार्डों और लोगों ने संभाला

Video- थलपति विजय बैलगाड़ी से बाल-बाल नीचे गिरने से बचे, सुरक्षा गार्डों और लोगों ने संभाला

CM Vijay rides a bullock cart : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय, धारापुरम (SC) विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार पी. सत्यभामा के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान वह बैलगाड़ी पर सवार हुए और खुद उन्होंने बैलगाड़ी को चलाया। लेकिन, इस दौरान सीएम विजय गिरने से बाल-बाल बचे। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

By Abhimanyu 
Updated Date

CM Vijay rides a bullock cart : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय, धारापुरम (SC) विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार पी. सत्यभामा के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान वह बैलगाड़ी पर सवार हुए और खुद उन्होंने बैलगाड़ी को चलाया। लेकिन, इस दौरान सीएम विजय गिरने से बाल-बाल बचे। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- थलपति विजय की TVK आधिकारिक रूप से INDIA Bloc में हुई शामिल, विपक्षी गठबंधन की बढ़ी ताकत

सीएम विजय अचानक बैलगाड़ी पर सवार होकर मंत्री सेंगोट्टैयन और अरुणराज के साथ मिलकर ज़ोर-शोर से वोट जुटाने में जुट गए। तभी सड़क किनारे खड़े कुछ समर्थकों से वह फोटो फ्रेम ले रहे थे। इस दौरान बैलगाड़ी में लगे बैल थोड़े देर के लिए बेकाबू हो गए और बेफिक्र दिख रहे विजय गिरने से बचे। इस दौरान बैलगाड़ी पर मौजूद लोगों और कमांडों ने लड़खड़ाते हुए सीएम को संभाला। फिर उनके सुरक्षा गार्डों ने उनसे कुछ बात की। इसकी बाद विजय ने बैठकर बाकी रोड शो पूरा किया।

पढ़ें :- दिल्ली में गजब का ड्रामा! CM थलपति विजय से गले मिलने की जिद, जंतर-मंतर के पास सड़क पर लेट गई महिला

इस दौरान वह वंचियम्मन मंदिर भी दर्शन के लिए पहुंचे। जब उन्होंने लोगों की ओर हाथ हिलाया, तो भीड़ ने ज़ोरदार उत्साह दिखाया। हालांकि, तमिलनाडु की राजनीति में पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान उनके प्रचार का तरीका बिल्कुल अलग था। विजय के आम तौर पर अपनाए जाने वाले तरीके में चुनिंदा जगहों पर जनसभाएं करना, अपनी प्रचार वैन में खड़े होकर कुछ मिनटों तक जोशपूर्ण भाषण देना और फिर आगे बढ़ जाना शामिल था। न तो TVK की शुरुआत के समय और न ही विधानसभा चुनावों के दौरान, उन्होंने कभी गांवों के कोने-कोने में जाकर सीधे तौर पर प्रचार किया।

हालांकि, सीएम विजय मदुरंथकम और धारापुरम में हो रहे विधानसभा उपचुनावों के लिए जो ज़बरदस्त कोशिशें कर रहे हैं, उसने पूरे तमिलनाडु की राजनीति में लोगों का ध्यान खींचा है। मदुरंथकम के खेतों में ट्रैक्टर चलाने के बाद, आज धारापुरम के ग्रामीण इलाके में वोट मांगने के दौरान खुद बैलगाड़ी चलाने के उनके फ़ैसले ने हर किसी को चौंकाया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...