1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. रिलीज से पहले ही ‘जेलर 2’ (Jailer 2) का धमाका, थलाइवा की फिल्म को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

रिलीज से पहले ही ‘जेलर 2’ (Jailer 2) का धमाका, थलाइवा की फिल्म को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रहे हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'Jailer 2' की एडवांस बुकिंग को बेहद ही शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। आज यानी 12 अक्टूबर 2026 की रिपोर्टों के मुताबिक, फिल्म की दुनियाभर में ओपनिंग डे की एडवांस बुकिंग करीब 30 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू रही है। इसमें विदेशी बाजारों का बहुत बड़ा योगदान है।

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रहे हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Jailer 2’ की एडवांस बुकिंग को बेहद ही शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। आज यानी 12 अक्टूबर 2026 की रिपोर्टों के मुताबिक, फिल्म की दुनियाभर में ओपनिंग डे की एडवांस बुकिंग करीब 30 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू रही है। इसमें विदेशी बाजारों का बहुत बड़ा योगदान है।

पढ़ें :- हनुमान अंश पर कृपा ही कृपा; 2 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने कमाए 431 करोड़ से ज्यादा, अब तेलुगू रिलीज ने बढ़ी रफ्तार

बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है। इसे 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाने वाला है। इस फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में दिखाई देंगे। इस फिल्म में मोहनलाल, शिवराजकुमार, विद्या बालन, एस.जे. सूर्या और मिथुन चक्रवर्ती जैसे दिग्गज कलाकार भी शामिल हैं।

एडवांस बुकिंग के आंकड़े क्या कहते हैं?

दुनियाभर में ओपनिंग डे की एडवांस बुकिंग करीब 30 करोड़ रुपये के ग्रॉस आंकड़े की ओर बढ़ रही है। विदेशी बाजार में इसकी एडवांस बुकिंग 20 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। यदि भारत की बात करें तो 12 अक्टूबर की रिपोर्ट के मुताबिक, 15 अक्टूबर के पहले दिन करीब 10.79 करोड़ रुपये की ग्रॉस एडवांस बुकिंग दर्ज हुई।साथ ही तमिलनाडु में सबसे ज्यादा इस फिल्म की मांग है। यहां पर ओपनिंग डे की एडवांस बुकिंग लगभग 6.34 करोड़ रुपये रही।

फिलहाल, इस फिल्म के एडवांस बुकिंग के आंकड़े फिल्म को मजबूत ओपनिंग मिलने के संकेत दे रहे हैं। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करेगी और क्या यह ब्लॉकबस्टर साबित होगी, इसका पता फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।

पढ़ें :- ‘मरते-मरते भी मुझे परेशान कर गया’, नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने दिया ऐसा बयान, 'बेशर्म महिला' कहकर यूजर्स ने किया ट्रोल

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...