नई दिल्ली। देश में जनगणना की मांग को लेकर सरकार ने शुक्रवार को बड़ा एलान किया है। सरकार ने जनगणना की तारीखों का एलान कर दिया है। भारत में जनगणना 2027 की प्रक्रिया 25 जनवरी 2027 से शुरू होगी और 28 फरवरी 2027 तक चलेगी। इस दौरान देशभर में आबादी की गिनती की जाएगी, लेकिन चुनाव वाले और बर्फ से प्रभावित राज्यों को इस प्रक्रिया से छूट दी गई है। दरअसल, लंबे समय से जनगणना की मांग हो रही थी। ऐसे में सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए अब तारीखों का भी एलान कर दिया है। भारत में पिछली जनगणना 2011 में हुई थी। इसके बाद 2021 में प्रस्तावित जनगणना कोरोना महामारी के कारण टाल दी गई थी।
- हिन्दी समाचार
- देश
- Census 2027: सरकार ने किया जनगणना की तारीखों का एलान, 25 जनवरी से 28 फरवरी तक होगी आबादी की गिनती
Census 2027: सरकार ने किया जनगणना की तारीखों का एलान, 25 जनवरी से 28 फरवरी तक होगी आबादी की गिनती
By शिव मौर्या
Updated Date