Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Chaitra Purnima 2024 : चैत्र पूर्णिमा का व्रत इस दिन रखा जाएगा , जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Chaitra Purnima 2024 : चैत्र पूर्णिमा का व्रत इस दिन रखा जाएगा , जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

By अनूप कुमार 
Updated Date

Chaitra Purnima 2024 Kab Hai : सनातन धर्म में चैत्र पूर्णिमा को बहुत शुभ माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार , यह पर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष, चैत्र पूर्णिमा 23 अप्रैल 2024 को मनाई जाएगी। चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान जयंती और महावीर जयंती भी मनाई जाती है। इस दिन लोग भगवान विष्णु के अत्यंत दयालु रूप भगवान सत्यनारायण की पूजा करते हैं और पूर्णिमा के दिन सत्यनारायण व्रत रखते हैं। पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना होती है। इस दिन व्रत करना बेहद लाभकारी होता है। आइए जानते हैं चैत्र पूर्णिमा की तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

पढ़ें :- Maha Shivratri 2026 : महाशिवरात्रि पर बन रहा दुर्लभ संयोग,  जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

शुभ मुहूर्त
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 23 अप्रैल 2024, प्रातः 3:25 बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त: 24 अप्रैल 2024, प्रातः 5:18 बजे
स्नान मुहूर्त: 23 अप्रैल 2024, शाम 4:20 बजे से 5:04 बजे तक

दान देना होता है बहुत शुभ
पूर्णिमा पर व्रत रखने के साथ ही दान का बड़ा महत्व है। इस दिन किसी गरीब या फिर मंदिर में दान करने पर भगवान प्रसन्न होते हैं। व्यक्ति को सभी समस्याओं से मुक्ति दिलाने के साथ ही उनकी इच्छाओं को पूर्ण करते हैं। पूर्णिमा पर भगवान विष्णु के मंत्र ॐ नमो: नारायणाय, ॐ नमो: भगवते वासुदेवाय और शान्ताकारम् भुजगशयनम् पद्मनाभम् सुरेशम् के जाप का लाभ प्राप्त होता है।

Advertisement