Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Chandigarh Municipal Corporation Elections : BJP ने जीता मेयर चुनाव, सौरभ जोशी बने शहर के नए सरदार, कांग्रेस और आप को दी मात

Chandigarh Municipal Corporation Elections : BJP ने जीता मेयर चुनाव, सौरभ जोशी बने शहर के नए सरदार, कांग्रेस और आप को दी मात

By संतोष सिंह 
Updated Date

चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम (Chandigarh Municipal Corporation) में भाजपा ने मेयर का चुनाव (Mayoral Election) जीत लिया है। गुरुवार को 11 बजे मेयर चुनाव (Mayoral Election) के लिए वोटिंग शुरू हुई और भाजपा (BJP) ने बाजी मारी। गौरतलब है कि अभी सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर के लिए वोटिंग होगी।

पढ़ें :- Assam Elections 2026 : असम विधानसभा चुनाव के लिए आप प्रत्याशियों की पहली सूची जारी , 14 उम्मीदवारों के नाम का किया एलान

जानकारी के अनुसार, सौरभ जोशी (Saurabh Joshi) चंडीगढ़ के नए मेयर बन गए हैं। उन्हें 18 वोट मिले, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) को 11 और कांग्रेस के खाते में 7 वोट आए। सौरभ जोशी (Saurabh Joshi)  ने कांग्रेस के कैडिंडेट गुरप्रीत सिंह गब्बी और आप प्रत्याशी योगेश ढींगरा (AAP Candidate Yogesh Dhingra) को मात दी।

निगम में 11 बजे चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई और सबसे पहले कांग्रेस के पार्षदों ने वोट डाले। इस बार बैलेट पेपर पर चुनाव नहीं हुए और हाथ खड़े करके वोट डाला गया। कांग्रेस के छह पार्षदों और सांसद मनीष तिवारी ने अपने प्रत्याशी को वोट दिया। आप ने कांग्रेस का समर्थन नहीं किया और ऐसे में सौरभ जोशी (Saurabh Joshi) ने बाजी मारी। भाजपा के सभी 18 पाषर्दों ने मेयर प्रत्याशी सौरभ जोशी (Saurabh Joshi) के समर्थन में हाथ खड़े किए। वहीं, आम पार्टी के 11 पार्षदों ने अपने मेयर प्रत्याशी के लिए वोट डाले। उधर, वोट डालने के बाद कांग्रेस के सभी पार्षद निगम से बाहर चले गए, क्योंकि उन्हें मालूम था कि पार्टी की हार तय है।

मेयर पद पर जीत के बाद सौरभ जोशी भावुक हो गए। उन्हें साथियों ने अपनी सीट पर बिठाया। अहम बात है कि वह अपने पिता की फोटो साथ लेकर आए थे।

कांग्रेस ने किया बॉयकॉट

पढ़ें :- CEC पद से हटाए जा सकेंगे ज्ञानेश कुमार, 200 से अधिक सांसदों ने नोटिस पर किए हस्ताक्षर, जानें क्या है नियम?

मेयर चुनाव (Mayoral Election) के बाद सीनियर डिप्टी मेयर के लिए वोटिंग हुई, जिसका कांग्रेस ने बहिष्कार कर दिया। क्योंकि पार्टी के छह पार्षद मेयर के लिए वोटिंग के बीच ही सदन से चले गए थे। ऐसे में वोटिंग हुई और भाजपा के जसमीत सिंह को 18 वोट और आप के 11 वोट उनकी पार्टी के प्रत्याशी को मिले।

आप के प्रभारी जरनैल सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना

आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के प्रभारी जरनैल सिंह ने एक बार फिर से कांग्रेस पर निशाना साधा है। कांग्रेस की वोटिंग के बाद उन्होंने ट्वीट किया कि कांग्रेस ने एक बार फिर से भाजपा का साथ दिया और इसका बदला चंडीगढ़ के लोग लेंगे।

सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव भी भाजपा जीती

सीनियर डिप्टी मेयर के चुनाव में भाजपा के जसमनप्रीत सिंह जीत गए हैं। उन्होंने आप के उम्मीदवार मुन्नवर खान को हराया।  डिप्टी मेयर चुनाव भी भाजपा की सुमन देवी जीत गई है। रामचंद्र यादव ने चुनाव से पहले अपना नाम वापस ले लिया।

पढ़ें :- ये भारत की विदेश नीति नहीं... यह एक समझौता करने वाले व्यक्ति के शोषण का नतीजा है : राहुल ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

पिता को याद कर भावुक हुए सौरभ जोशी

मेयर पद संभालने के दाैरान सौरभ जोशी भावुक हो गए। अपने पिता जयराम जोशी की बातें याद करते हुए उनकी आंखों में आंसू निकल आए। जोशी ने कहा कि ये मेरी उड़ान नहीं, पिता की तपस्या का फल है। पिता की विरासत को आगे बढ़ाऊंगा। जोशी ने कहा कि पद नहीं ऋण है…जीत नहीं जिम्मेदारी है। सौरभ जोशी अपने पिता की तस्वीर साथ में लेकर आए थे। उनको पार्टी के सहयोगी पार्षदों ने जब मेयर की सीट पर बैठाया तो वे काफी इमोशनल दिखे। मेयर बनने के बाद जोशी को आप के प्रत्याशी योगेश ढींगरा ने गले लगा कर बधाई दी।

 

Advertisement