Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Chandrayaan 3 Landing: ऐसा दिखता है चांद का दक्षिणी हिस्सा, चंद्रयान-3 की लैंडिंग के आई पहली तस्वीर, देखिए

Chandrayaan 3 Landing: ऐसा दिखता है चांद का दक्षिणी हिस्सा, चंद्रयान-3 की लैंडिंग के आई पहली तस्वीर, देखिए

By शिव मौर्या 
Updated Date

Chandrayaan 3 Landing: ISRO ने आज इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग हो गयी है। देशभर में इस इस खास मौके पर खास जश्न मनाया जा रहा है। इस बीच चंद्रयान-3 मिशन ने चांद से पहली तस्वीर भेजी है। इसरो ने चांद की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि, Ch-3 लैंडर और MOX-ISTRAC, बेंगलुरु के बीच संचार लिंक स्थापित किया गया है। नीचे उतरते समय ली गई लैंडर हॉरिजॉन्टल वेलोसिटी कैमरे की तस्वीरें यहां दी गई हैं।

पढ़ें :- ISRO EOS-08 Satellite Launched: इसरो ने भरी एक और ऐतिहासिक उड़ान; भारत सुनेगा अब धरती की धड़कन

बता दें कि, ISRO ने इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग हो गयी है। देशभर में इस इस खास मौके पर खास जश्न मनाया जा रहा है। लोगा एक दूसरे को मिठाईंया खिलाकर इस मौके पर जश्न मना रहे हैं। इसके साथ ही चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करते ही भारत दुनिया का पहला देश बन जाएगा। साथ ही चांद पर अपना यान उतारने का कारनामा करने वाला दुनिया का चौथा देश भी बन गया है। भारत से पहले मिशन मून को अमेरिका, रूस और चीन अंजाम दे चुके हैं। इस ऐतिहासिक पल के लिए हर भारतवासी भगवान से प्रार्थना कर रहा है। मंदिरों में यज्ञ और हवन चल रहे हैं।

Advertisement