1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. ISRO की बड़ी कामयाबी, रॉकेट मोटर बनाने के लिए जरूरी प्रोपेलेंट मिक्सर विकसित करने में पाई सफलता

ISRO की बड़ी कामयाबी, रॉकेट मोटर बनाने के लिए जरूरी प्रोपेलेंट मिक्सर विकसित करने में पाई सफलता

इसरो (ISRO) ने एक और कामयाबी हासिल की है। दरअसल शुक्रवार को इसरो (ISRO)  ने एक बयान में बताया कि उन्होंने 10 टन के प्रोपेलेंट मिक्सर (Propellant Mixer) को विकसित करने में सफलता हासिल की है। गौरतलब है कि प्रोपल्शन इसरो (ISRO) के ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम्स (Transportation Systems) और और वर्टिकल मिक्सर (Vertical Mixer) के लिए बेहद जरूरी उपकरण है।

By santosh singh 
Updated Date

बंगलूरू। इसरो (ISRO) ने एक और कामयाबी हासिल की है। दरअसल शुक्रवार को इसरो (ISRO)  ने एक बयान में बताया कि उन्होंने 10 टन के प्रोपेलेंट मिक्सर (Propellant Mixer) को विकसित करने में सफलता हासिल की है। गौरतलब है कि प्रोपल्शन इसरो (ISRO) के ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम्स (Transportation Systems) और और वर्टिकल मिक्सर (Vertical Mixer) के लिए बेहद जरूरी उपकरण है। इन्हीं की मदद से रॉकेट की सॉलिड मोटर (Solid Motor) का उत्पादन संभव हो पाता है। यही वजह है कि रॉकेट परिचालन के लिहाज से यह एक बड़ी कामयाबी है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

रॉकेट मोटर बनाने के लिए  ये तकनीक है बेहद अहम

इसरो (ISRO) ने बयान में कहा कि ‘सॉलिड प्रोपेलेंट, रॉकेट की मोटर की रीढ़ माना जाता है। सॉलिड प्रोपेलेंट (Solid Propellant) के उत्पादन के लिए बेहद संवेदनशील तत्वों को सटीक तरीके से मिश्रित करने की जरूरत होती है।’ इसरो (ISRO) ने कहा कि सॉलिड मोटर सेगमेंट (Solid Motor Segment) के उत्पादन को बढ़ाने के लिए श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर (Satish Dhawan Space Center) ने सेंट्रल मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट, बंगलूरू (Central Manufacturing Technology Institute, Bangalore) के साथ मिलकर सफलतापूर्वक 10 टन का वर्टिकल प्लेनेटरी मिक्सर विकसित किया है।

पर्दाफाश हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...