Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Chhath Puja 2026 : भक्ति के रंग में रंगे भोजपुरी सितारे, अक्षरा ने खुद बनाया प्रसाद,तो काजल बनाती दिखीं ठेकुआ

Chhath Puja 2026 : भक्ति के रंग में रंगे भोजपुरी सितारे, अक्षरा ने खुद बनाया प्रसाद,तो काजल बनाती दिखीं ठेकुआ

By santosh singh 
Updated Date

पटना। छठ पूजा का उल्लास देश के कई राज्यों में देखा जा रहा है। यह चार दिवसीय पर्व मूल रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वांचल में मनाया जाता है। 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ इसकी शुरुआत हुई। आज तीसरा दिन है और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इस मौके पर भोजपुरी सितारे भी इस त्योहार के रंग में रंगे हैं। अक्षरा सिंह और काजल राघवानी ने अपने हाथों से प्रसाद तैयार किया है।

पढ़ें :- Chhath Puja 2026 : कद्दू-भात से लेकर उगते सूर्य को अर्घ्य देने तक का जानें चार दिवसीय महापर्व का पूरा विधान,पूजा कल से शुरू

मिट्टी के चूल्हे पर काजल ने बनाया प्रसाद

काजल राघवानी ने आज रविवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वे मिट्टी के चूल्हे पर प्रसाद तैयार करती नजर आ रही हैं। हरे रंग की साड़ी पहनकर और सिर पर पल्लू रखकर काजल ठेकुआ प्रसाद पारंपरिक तरीके से बना रही हैं।

अक्षरा सिंह ने खुद तैयार किया खरना का प्रसाद

भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वील अक्षरा सिंह छठ पर्व मनाती हैं और वे व्रत रखती हैं। इस बार भी उन्होंने व्रत किया है। इस मौके पर अक्षरा ने बीते दिन खरना का प्रसाद खुद अपने हाथों से तैयार किया।

प्रसाद बनाने का सुख शब्दों में नहीं बताया जा सकता : अक्षरा

पढ़ें :- पवन सिंह ने अक्षरा से माफी मांगते हुए भावुक, बोले- ‘तुम मेरी बाबू, मेरा बच्चा हो’, पत्नी ज्योति सिंह ने कहा, ‘वाह रे राजपूताना स्वाभिमान’

अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर प्रसाद बनाते हुए कुछ झलकियां शेयर की हैं। इसके साथ लिखा है, ‘चूल्हे की आंच, गुड़ की मिठास और मन में छठी मइया का नाम…, खरना का प्रसाद अपने हाथों से बनाने का सुख शब्दों में नहीं बताया जा सकता। जय छठी मइया’।

खेसारी छठी मैया की भक्ति में डूबे

पढ़ें :- Gala Dinner: कैसे ‘खाना’ बना मोदी की असरदार डिप्लोमेसी, विदेशी मेहमानों ने चखा देश का पारंपरिक स्वाद

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भी अपने परिवार के साथ छठ पर्व मना रहे हैं। तस्वीरों में उन्हें अपनी पत्नी चंदा यादव, बेटे और मां के साथ देखा जा सकता है।

Advertisement