भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Actress Akshara Singh) के बीच के विवाद अब सुलझता नजर आ रहा है। दोनों का रिश्ता काफी विवादों में रहा है। कई बार एक्ट्रेस ने पवन सिंह (Pawan Singh) को लेकर बयान भी दिए। मगर अब एक्टर ने शायद इस लड़ाई को यहीं खत्म करने का फैसला ले लिया है।
मुंगेर। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Actress Akshara Singh) के बीच के विवाद अब सुलझता नजर आ रहा है। दोनों का रिश्ता काफी विवादों में रहा है। कई बार एक्ट्रेस ने पवन सिंह (Pawan Singh) को लेकर बयान भी दिए। मगर अब एक्टर ने शायद इस लड़ाई को यहीं खत्म करने का फैसला ले लिया है। हाल ही में एक कार्यक्रम में एक्ट्रेस से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। इतना ही नहीं उन्होंने अक्षरा के परिवार के लिए भी काफी कुछ कहा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अक्षरा को प्यार से क्या कहकर पुकारा?
अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, मेरा बेटा है, उनके पिताजी हमारे भइया हैं और उनकी माताजी हमारी भाभी हैं। दिल से सॉरी बोलता हूँ।
मुंगेर के कल्याणपुर में दुर्गा पूजा कार्यक्रम में पवन सिंह पहुंचे। पवन ने मंच से अक्षरा और उनके माता-पिता से माफी मांगी। @PawanSingh909 https://t.co/rZdPPBEFse
— Nidhi Yadav🇮🇳 ॥ धन्योऽस्मि भारतत्वेन ॥ (@Nydhyadav) October 19, 2026
पढ़ें :- पवन सिंह का नया गाना ‘लहंगा लहके लहके’ भोजपुरी फैंस के बीच मचा रहा धूम, कुछ घंटों में व्यूज 6.5 लाख पार
पवन सिंह (Pawan Singh) नवरात्री के अवसर पर मुंगेर में हुए एक कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां मंच से फैंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ‘अक्षरा सिंह तुम मेरी बाबू, मेरा बच्चा हो। तुम्हारे पिता में भाई और मां मेरी भाभी हैं। उनकी मैं इज्जत करता हूं। मैं तुमसे दिल से माफी मांगना चाहता हूं।’
साथ नजर आएंगे पवन और अक्षरा?
इसी दौरान जब कार्यक्रम में मौजूद फैन ने पवन सिंह (Pawan Singh) से पूछा कि क्या वह दोनों फिर से पर्दे पर नजर आएंगे? तो पवन ने कहा कि’बहुत जल्दी जोड़ी नजर आएगी और मेरे बच्चे को लगता है की मुझसे गलती हुआ है तो मैं उनको दिल से सॉरी बोलता हूं। पवन ने आगे कहा कि ‘मां-बाप होते हैं, उनसे बड़ा कोई नहीं होता है। अक्षरा जी के माता-पिता को मेरे चलते अगर बुरा महसूस हुआ है। गलत लगा है तो मैं भैया-भाभी को दिल से सॉरी बोलता हूं और प्रणाम करता हूं।’
पत्नी ज्योति सिंह ने दी प्रतिक्रिया
इस वायरल वीडियो पर पवन सिंह (Pawan Singh) की पत्नी ज्योति सिंह (Jyoti Singh) ने भी टिप्पणी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि ‘वाह रे राजपूताना स्वाभिमान’ बीते कई समय से पवन और ज्योति के बीच कोर्ट में तलाक का मामला चल रहा है। इसके साथ ही एलिमनी को लेकर भी विवाद है। हाल ही में कोर्ट की सुनवाई में ज्योति अकेले पहुंचीं। जहां पवन को उनकी गैरमौजूगी के लिए कोर्ट ने जुर्माना लगाया है।
पवन सिंह और अक्षरा सिंह
अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) और अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh)का कथित अफेयर कई साल तक सुर्खियों में रहा। इस दौरान एक्ट्रेस ने पवन पर नियंत्रणकारी, प्रताड़ना भरा व्यवहार के आरोप लगाये। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि पवन नशे में उन पर हाथ उठाते हैं। अक्षरा से रिश्ते के बावजूद उन्होंने 2018 में ज्योति सिंह (Jyoti Singh) से शादी कर ली। इस कथित धोखे के बाद 2019 में अक्षरा ने पवन सिंह (Pawan Singh) पर एफआईआर दर्ज कराई थी।