Chhattisgarh : अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश में तरह तरह की तैयारियां चल रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐलान किया है कि अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर राज्य में 22 जनवरी को ड्राई डे’ (शराब की बिक्री पर प्रतिबंध) रहेगा। मुख्यमंत्री कार्यालय ने लिखा, ‘रामलला के भोग के लिए उनके ननिहाल छत्तीसगढ़ से सुगंधित चावल के बाद अब सब्जियों की खेप भी अयोध्या रवाना की जाएगी।
पढ़ें :- UP MLC Election Result : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी की हार, सपा ने जीती शिक्षक एमएलसी सीट
भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के उपलक्ष्य में राज्य के चावल मिलर्स एसोसिएशन ने समारोह के लिए 300 मेट्रिक टन सुगंधित चावल अयोध्या भेजा है। जबकि सब्जी उत्पादक किसान भी कार्यक्रम के लिए 100 टन सब्जियां अयोध्या भेजने जा रहे है। छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री समेत कई नेता प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे।