Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. छत्तीसगढ़: पांच बेटियों के साथ चलती ट्रेन के आगे कूदी मां, जानिए फिर क्या हुआ…

छत्तीसगढ़: पांच बेटियों के साथ चलती ट्रेन के आगे कूदी मां, जानिए फिर क्या हुआ…

By शिव मौर्या 
Updated Date

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दिल को झकझोर देने वाली घटना हुई है। यहां पर एक महिला ने अपनी पांच बेटियों के साथ चलती ट्रेन के सामने कुदकर सुसाइड कर लिया। ये घटना छत्तीगढ़ के महासमुंद जिले में हुई। महिला और उसकी बेटियां बीती रात से लापता थीं और गुरुवार सुबह ट्रैक पर मिलीं।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: सपा ने कैसरगंज से भगत राम मिश्रा और फतेहपुर से नरेश उत्तम पटेल को बनाया प्रत्याशी

पुलिस ने बताया कि सबसे बड़ी बेटी की उम्र 17 साल जबकि सबसे छोटी बेटी की उम्र 10 साल थी। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महासमुंद के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

मृतक महिला कल रात से अपनी बेटियों के साथ लापता थी, लेकिन उसके पति ने पुलिस को सूचित नहीं किया और अपने रिश्तेदार के घर उनकी तलाश कर रहा था। गुरुवार की सुबह किसी ने शवों को ट्रैक पर देखा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस का कहना है कि बुधवार की रात खाने से संबंधित किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया था।

झगड़े के बाद महिला अपनी बेटियों के साथ घर से निकल गई। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि इस घटना से संबंधित अधिक जानकारियों का इंतजार है।

 

पढ़ें :- KL Sharma पर कांग्रेस ने यूं ही नहीं खेला दांव, अमेठी के जातीय समीकरण ऐसे बैठते हैं फिट
Advertisement