Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षाबलों ने भीषण मुठभेड़ में 19 नक्सलवादियों को ढेर कर दिया है। सुरक्षाबलों ने कई खूंखार नक्सलवादियों को मार गिराया है। इनमें से एक तो इतना खतरनाक था कि उसके सिर पर एक करोड़ रुपए का इनाम घोषित था। 1 करोड़ का इनामी नक्सली केंद्रीय कमेटी मेंबर जयराम उर्फ चलपती (Naxalite Central Committee member Jayaram alias Chalpati) भी मारा गया है। मरने वालों में महिला नक्सली भी शामिल हैं। अन्य नक्सलियों की पहचान की जा रही है।
पढ़ें :- संजू सैमसन हैं धैर्य और साहस की असली पहचान, टीम से बाहर हुए, लेकिन जब वापसी की तो मचाया तहलका
सुरक्षाबलों के मुताबिक, मुठभेड़ के बाद 19 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। इनमें जयराम उर्फ चलपति (Jayaram alias Chalpati)भी शामिल है। चलपति नक्सलियों की सेंट्रल कमिटी का सदस्य है। उसकी गिनती देश के बेहद खतरनाक नक्सली कमांडरों में थी। सुरक्षाबलों पर कई हमलों में शामिल रहा चलापथी कितना खूंखार था इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि उसके सिर पर पूरे एक करोड़ रुपए का इनाम घोषित था। सीसी मेंबर जयराम उर्फ चलपति (CC Member Jayaram alias Chalpati) ओडिशा कैडर का नक्सली था, जो छत्तीसगढ़ में मारा गया है। सीसी मेंबर (CC Member) का मारा जाना नक्सली ऑपरेशन के इतिहास में पहली घटना है।
नक्सलियों में ओडिशा प्रमुख भी शामिल
मारे गए नक्सलियों में सेंट्रल कमेटी का सदस्य मनोज और स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य गुड्डू भी शामिल हैं। मनोज एक करोड़, तो गुड्डू 25 लाख रुपए का इनामी था। मनोज ओडिशा राज्य प्रमुख भी था। नक्सलियों के पास से एसएलआर राइफल और ऑटोमेटिक हथियार बरामद हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
सीआरपीएफ, एसओजी ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस ने ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर एक संयुक्त अभियान में 14 (बाद में सख्या बढ़कर 19 हो गई) नक्सलियों को मार गिराया। नक्सल मुक्त भारत के हमारे संकल्प और हमारे सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से, नक्सलवाद आज अंतिम सांस ले रहा है।’
पढ़ें :- भारत ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया, टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगी टक्कर
घेरे गए 60से ज्यादा नक्सलवादीआईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि गरियाबंद ऑपरेशन ग्रुप E30, कोबरा 207, CRPF की 65 और 211 बटालियन व SOG नुआपाड़ा की संयुक्त टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया। ओडिशा के नुआपाड़ा जिले की सीमा से लगभग 5 किलोमीटर दूर छत्तीसगढ़ के कुल्हाड़ीघाट रिजर्व वन में बड़ी संख्या में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर 19 जनवरी की रात को ऑपरेशन शुरू किया गया था। 1000 जवानों ने 60 से ज्यादा नक्सलियों को घेरा था। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार, गोलाबारूद और एक ‘सेल्फ लोडिंग’ राइफल मिली है। नक्सलियों के बारूदी सुरंग का भी पता चला था।