लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी में आज शनिवार को यूपी न्यायिक सेवा संघ के 42वें सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाग लिया। यूपी न्यायिक सेवा संघ सम्मेलन के अवसर पर उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा संघ ने 102 वर्षों के अपने इतिहास में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। मुख्यमंत्री योगी ने ये भी अवगत कराया कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को एक विकसित भारत के संकल्प के साथ जोड़ा है।
पढ़ें :- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने हुमायूं कबीर को दी चेतावनी, बोले- बाबर के नाम पर मस्जिद बनाई तो उसका भी वही हाल होगा
इसके अलावा उन्होंने कहा कि हम राज्य में कार्य कर रहे हैं, तो विकसित भारत का विकसित उत्तर प्रदेश बनेगा। हम जनपद में कार्य कर रहे हैं, तो विकसित उत्तर प्रदेश का विकसित जनपद बनेगा। यदि हमें सुशासन के लक्ष्य को प्राप्त करना है तो हमें न्याय को सुगम और त्वरित बनाना पड़ेगा।