Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. China Taiwan Dispute : चीनी गुब्बारे ने पार की ताइवानी सीमा , तनाव बढ़ा

China Taiwan Dispute : चीनी गुब्बारे ने पार की ताइवानी सीमा , तनाव बढ़ा

By अनूप कुमार 
Updated Date

China Taiwan Dispute : चीन ताइवान विवाद में गुब्बारा विवाद जोर पकड़ रहा है। ताइवान के साथ जारी तनाव के बीच एक चीनी गुब्बारे ने ताइवान जलडमरूमध्य की रेखा को पार किया है, जिससे ताइवान में खलबली बढ़ गई है। गुब्बारे को  लेकर चीन एक बार फिर अन्तरराष्ट्रीय सुर्खियों में है। खबरों के अनुसार, ताइवानी रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि ताइवान के राष्ट्रपति चुनाव से एक माह पहले गुरुवार को एक चीनी बैलून ताइवानी जलडमरूमध्य की रेखा को पार कर गया।

पढ़ें :- Russia Defence Minister : युद्ध के बीच पुतिन ने रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु को हटाया , बेलोसोव को नियुक्त किया

ताइवानी सीमा में उड़ता रहा गुब्बारा
खबरों के अनुसार, ताइवानी रक्षा मंत्री चिउ कुओ-चेंग से संसद में संवाददाताओं से कहा कि हमारी प्रारंभिक जानकारी है कि यह बैलून बज रहा था। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि बैलून नॉर्थ ताइवान के शहर कीलुंग के दक्षिण-पश्चिम में 101 समुद्री मील की दूरी पर देखा गया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि गायब होने से पहले उसने लगभग एक घंटे की पूर्व की ओर यात्रा की।

रक्षा मंत्रालय द्वारा शेयर की गई जानकारी के मुताबिक गुब्बारे ने टेढ़ा-मेढ़ा रास्ता ताइवान की सीमा के अंदर तय किया। एक दिन पहले ही मंत्रालय ने बताया कि उनकी ओर से शाम 7:30 बजे सात चीनी विमानों को मध्य रेखा पार करते हुए देखा गया था। गौरतलब है कि चीन आए दिन इस तरह की हरकतें करता है। आए दिन चीनी सेना के विमान ताइवान के इलाके में घुसपैठ करते हैं। जिससे लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Advertisement