1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Jaunpur Breaking : दबंगों ने पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की गोली मारकर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Jaunpur Breaking : दबंगों ने पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की गोली मारकर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

यूपी (UP) के जौनपुर जिले (Jaunpur District) के शाहगंज थाना (Shahganj Police Station) क्षेत्र के इमरानगंज बाजार में सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे के आसपास अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर सबरहद गांव निवासी पत्रकार एवं भाजपा नेता आशुतोष श्रीवास्तव (Journalist Ashutosh Srivastava) की निर्मम हत्या कर दी।

By santosh singh 
Updated Date

जौनपुर। यूपी (UP) के जौनपुर जिले (Jaunpur District) के शाहगंज थाना (Shahganj Police Station) क्षेत्र के इमरानगंज बाजार में सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे के आसपास अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर सबरहद गांव निवासी पत्रकार एवं भाजपा नेता आशुतोष श्रीवास्तव (Journalist Ashutosh Srivastava) की निर्मम हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। उधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

पढ़ें :- लोकसभा में सुप्रिया सुले का मोदी सरकार हमला, बोलीं- समोसा चीन के पैसे से, चाय पाकिस्तान के पैसे से आई है, ये सब अब नहीं चलने वाला...

घटनास्थल पर जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच चुके है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। खबर है कि आशुतोष श्रीवास्तव पत्रकार (Journalist Ashutosh Srivastava)  होने के साथ साथ भाजपा नेता थे। हत्या क्यों की गई किसने किया? इसकी छानबीन पुलिस कर रही है। इस हत्याकांड से जौनपुर के पत्रकार जबरदस्त गुस्से में है।

खबर मिली है कि आशुतोष श्रीवास्तव (Ashutosh Srivastava)विगत एक माह पहले ही सीओ शाहगंज और थाना प्रभारी शाहगंज को जरिए पत्र अपने जान व माल की रक्षा के लिए गुहार लगाई थी, लेकिन पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया और न ही आशुतोष श्रीवास्तव (Ashutosh Srivastava)  के प्रार्थना-पत्र पर कोई विचार किया जिसका परिणाम यह है कि दबंग बदमाशो ने आज सोमवार की सुबह दस बजे आशुतोष श्रीवास्तव (Ashutosh Srivastava) को गोली मारकर हत्या कर फरार हो गये है।

घटना के बाद पुलिस की लापरवाही एवं पूर्ण कार्यशैली को लेकर शाहगंज के लोगो में जबरदस्त जनाक्रोश है। लोग सड़क जाम कर प्रदर्शन भी कर रहे है। इधर पत्रकारों में भारी रोष व्याप्त है जिसके चलते जिले के पत्रकार भवन में 12 बजे मीटिंग बुलाई गई है।

पढ़ें :- लोकसभा में डिंपल यादव का हमला, बोले- 'बच्चों को नहीं झुका पाए, इसलिए उनकी आवाज दबाई गई'
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...