Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. चिराग पासवान के चचेरे भाई प्रिंस की मुश्किलें बढ़ीं, युवती के आरोप पर यौनशोषण की FIR दर्ज

चिराग पासवान के चचेरे भाई प्रिंस की मुश्किलें बढ़ीं, युवती के आरोप पर यौनशोषण की FIR दर्ज

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के सांसद और चिराग पासवान के चचेरे भाई प्रिंस पासवान की ​मुश्किलें बढ़ने लगीं हैं। प्रिंस पासवान के खिलाफ एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद बिहार की राजनीति हलचल बढ़ गयी है।

पढ़ें :- DWC Employees Removed : एलजी के आदेश पर दिल्ली महिला आयोग से निकाले गए 223 कर्मचारी, स्वाति मालीवाल ने की थी नियुक्ति

दरअसल, समस्तीपुर से सांसद प्रिंस राज पर एक लड़की ने यौन शौषण का सनसनीखेज आरोप लगाया है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने यौन शोषण के मामले में प्रिंस के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं, इस मामले की जांच पड़ताल पुलिस ने शुरू कर दी है।

बता दें कि, प्रिंस के खिलाफ नई दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में एक लड़की ने शिकायत दर्ज करवाई है। युवती का आरोप है कि प्रिंस पासवान ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाने के बाद उनके साथ रेप किया।

युवती ने आरोप लगाया है कि पानी पीते ही वह बेहोश हो गईं और उसके साथ बेहोशी की हालत में रेप किया गया। 15 जून को पीड़िता ने तीन पन्नों में विस्तार से आपबीती बताते हुए दिल्ली पुलिस के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज करवाई है।

पढ़ें :- दिल्ली के 150 स्कूलों को धमकी भेजने में डार्कवेब का हुआ इस्तेमाल; ISIS मॉड्यूल का हुआ खुलासा
Advertisement