Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Cirkus Trailer Release: एंटरटेनमेंट और हंसी का ओवरडोज है रोहित शेट्टी की ये फिल्म

Cirkus Trailer Release: एंटरटेनमेंट और हंसी का ओवरडोज है रोहित शेट्टी की ये फिल्म

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Cirkus Trailer Release: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सर्कस’ (movie ‘circus’) का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज हो चुका है। और जैसी कि उम्मीद थी, यह एंटरटेनमेंट से भरपूर है। क्रिसमस के मौके पर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty)  और रणवीर सिंह (Ranveer singh) हंसी का ओवरडोज़ सिनेमाघरों (overdose theaters) में लेकर आ रहे हैं।

पढ़ें :- Shriya Saran pic: Red Carpet पर ब्लैक गाउन में Shriya Saran ने बिखरा जलवा, देखें हॉट वीडियो

खास बात है कि साढ़े 3 मिनट लंबे इस ट्रेलर में ही निर्देशक ने कई खुलासे कर दिये हैं। रणवीर सिंह (Ranveer singh) , पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) समेत 19 कलाकारों के साथ यह ट्रेलर एकदम रंग बिरंगी दुनिया में लेकर जाती है।

आपको बता दें, फिल्म रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की पिछली फिल्मों की तरह ही काफी ग्रैंड दिख रही है। वहीं, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की झलक ने फैंस को जबरदस्त सरप्राइज दिया है।

बता दें, ट्रेलर में रोहित शेट्टी ने गोलमाल सीरिज की भी झलक दी है। वहीं, ट्रेलर लॉन्च में निर्देशक ने खुलासा किया है कि गोलमाल 5 से रणवीर सिंह भी जुड़ने वाले हैं। जाहिर तौर पर रणवीर फैंस के लिए ये जबरदस्त खबर है।

पढ़ें :- Disha Patani Hot Pic: फैशनिस्टा दिशा पटानी एक्सपेरिमेंट लुक्स देख फैन्स हुए दीवाने
Advertisement