Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. माया ने सपा को बताया एहसान फरामोश, यदि गेस्ट हाउस कांड न होता तो सपा-बसपा गठबंधन देश पर करता राज

माया ने सपा को बताया एहसान फरामोश, यदि गेस्ट हाउस कांड न होता तो सपा-बसपा गठबंधन देश पर करता राज

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। बसपा प्रदेश मुख्यालय (BSP State Headquarters) पर रविवार को पार्टी की समीक्षा बैठक करते हुए पार्टी सुप्रीमो मायावती (BSP supremo Mayawati) ने सपा (SP)और भाजपा (BJP)दोनों पर निशाना साधा । उन्होंने कहा कि यदि सपा एहसान फरामोशी नहीं करती और 1995 में गेस्ट हाउस कांड (Guest House Case) न होता तो आज यह गठबंधन देश पर राज कर रहा होता। किंतु सपा की दलित व अति पिछड़ा विरोधी संगठन राजनीति तथा मुस्लिम समाज के प्रति छलावे ने से ऐसा संभव नहीं हो सका।

पढ़ें :- UP News: यूपी निकाय चुनाव में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ की तारीख की घोषणा, जानिए

उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव (Nikay Chunav) में सभी को मजबूती से जुट जाना है। लोग इस समय महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और बदहाल कानून व्यवस्था से त्रस्त हैं। भाजपा इन सब मुद्दों पर फेल हो गई है। स्मार्ट सिटी केवल कागजों में हैं। महंगाई और गरीबी के कारण गांव तक में जनता की हालत खराब है।

उन्होंने कहा कि इस सरकार ने सब कुछ ठेके पर कर दिया है और इस ठेका प्रथा के चलते स्थाई नौकरी लोगों के लिए दूर का सपना हो गई है। उन्होंने कहा कि गांव गांव चलो अभियान ने बसपा को मजबूती दी है और लोगों तक लगातार अपनी आवाज पहुंचाते रहें। निकाय चुनाव (Nikay Chunav)  में उम्मीदवारों का चयन सोच-समझकर किया जाएगा। उन्हीं लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी जो अपने क्षेत्र के लोगों के बीच रहते हैं। उनके कल्याण विकास में रुचि रखते हैं।

उन्होंने कहा कि सपा का दलितों, अति पिछड़ों तथा बाबासाहेब आंबेडकर (Babasaheb Ambedkar) और कांशीराम के प्रति अचानक प्रेम बढ़ जाता है। यह समाज कभी भी इनका नहीं हो सकता क्योंकि 1995 में गेस्ट हाउस कांड (1995 Guest House Case)  में जो हुआ उसे सब जानते हैं।

पढ़ें :- UP News: बैलेट पेपर से चुनाव होने पर BSP मेयर चुनाव ज़रूर जीतती, नगर निकाय के नतीजे आने के बाद बोलीं मायावती
Advertisement