Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सत्ता संभालते ही एक्शन मोड में CM विजय: पूजा स्थल और स्कूल के पास की 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश

सत्ता संभालते ही एक्शन मोड में CM विजय: पूजा स्थल और स्कूल के पास की 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश

By Harsh 
Updated Date

Tamil Nadu News: तमिलनाडु में सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री सी.जोसेफ विजय ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए राज्यभर में 717 शराब की दुकानों को बंद करने का निर्देश दिया है। सरकार ने साफ किया है कि ये सभी दुकानें धार्मिक स्थलों, स्कूल-कॉलेजों और बस स्टैंड जैसे संवेदनशील इलाकों के बेहद करीब संचालित हो रही थीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अगले दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई पूरी करने को कहा है।

पढ़ें :- CM विजय के आरोपों पर तमिलनाडु विधानसभा में बड़ा बवाल, DMK विधायकों को मार्शल बुलाकर सदन से जबरन निकाला

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन यानी TASMAC की कुल 4,765 शराब दुकानें संचालित हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रशासन ने पूरे राज्य में विशेष जांच अभियान चलाया, जिसमें नियमों के उल्लंघन वाली दुकानों की पहचान की गई।

जांच में सामने आया कि 276 दुकानें मंदिरों और अन्य पूजा स्थलों के पास चल रही थीं। वहीं 186 दुकानें स्कूलों और कॉलेजों के नजदीक मिलीं, जबकि 255 दुकानें बस अड्डों के आसपास पाई गईं। इन सभी को मिलाकर कुल 717 दुकानों को बंद करने की सूची तैयार की गई है।

सरकार का कहना है कि यह फैसला केवल नियम लागू करने के लिए नहीं बल्कि सार्वजनिक व्यवस्था और सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है। लंबे समय से स्थानीय लोग इन संवेदनशील इलाकों में शराब की दुकानों को हटाने की मांग कर रहे थे। माना जा रहा है कि इस कदम से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अनुशासन बेहतर होगा और लोगों की शिकायतों में कमी आएगी।

पढ़ें :- बुजुर्ग महिला को CM विजय ने उतारकर पहनाया अपना 46000 से भी महंगा लग्जरी चश्मा, वीडियो वायरल
Advertisement