लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित 701 वन दरोगाओं का नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, पूर्ण विश्वास है कि आप सभी राज्य के प्रति, राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करेंगे। इस दौरान उन्होंने चयनित सभी अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों को बधाई भी दी।
पढ़ें :- बाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले हुमायूं कबीर ने 15 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, ममता बनर्जी के खिलाफ इनको दिया टिकट
मुख्यमंत्री ने कहा, वनों में अपने निहित स्वार्थ के लिए लगाई जाने वाली आग को नियंत्रित करना पड़ेगा…अनेक ऐसे कार्यक्रम आप अपने स्तर पर आगे बढ़ा सकते हैं। हमें इस बात को ध्यान में रखना होगा कि वन्य जीवों से अनावश्यक छेड़छाड़ न हो… उनके जीवन के साथ कोई खिलवाड़ न हो।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से चयनित 701 वन दरोगाओं के नियुक्ति-पत्र वितरण हेतु आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
पूर्ण विश्वास है कि आप सभी राज्य के प्रति, राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन… pic.twitter.com/roAOuiLY4l
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 22, 2024
पढ़ें :- न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: एयर कनाडा फ्लाइट दमकल गाड़ी से टकराई, 100 यात्रियों वाले विमान का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त
साथ ही कहा, गत साढ़े 07 वर्ष के अंदर…हम 07 लाख से अधिक नौजवानों को उत्तर प्रदेश सरकार में सरकारी नौकरी देने में सफल हुए। दुनिया की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती का परिणाम आया है। 60,244 पुलिस कार्मिक नियुक्त होंगे। इनमें 20 फीसदी बालिकाएं भी भर्ती हो रही हैं।