Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी ने बरेली को दी कई विकास परियोजनाओं की सौगात, अयोध्या आने का निमंत्रण भी दिया

सीएम योगी ने बरेली को दी कई विकास परियोजनाओं की सौगात, अयोध्या आने का निमंत्रण भी दिया

By शिव मौर्या 
Updated Date

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार बरेली पहुंचे, जहां उन्होंने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के अवसर पर ₹3,405 करोड़ लागत की 170 लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास हुआ। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जो ‘विजन’ है, वही हमारा ‘मिशन’ है। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने लोगों को अयोध्या आने का निमंत्रण दिया।

पढ़ें :- नहीं हो रही थी शादी, दरोगा की वर्दी पहन दिखाया रौब, जिलाधिकारी कार्यालय से पुलिस ने किया गिरफ्तार

साथ ही उन्होंने कहा कि, 14 से 20 जनवरी तक स्वच्छता कार्यक्रम चलाएं और नगर, गांव और घर को स्चच्छ कीजिए। जिस तरह से दीवाली पर करते हैं। 16 जनवरी से राम नाम संकीर्तन कीजिए। 22 जनवरी को नगर नगर में भंडारा का आयोजन कीजिए। दीपोत्सव के जरिए नए भारत में सहयोग कीजिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि, आप सभी लोगों को अयोध्या आना है, 22 जनवरी के बाद दर्शन के लिए आइए। यहां पर विधायक और सांसद के जरिए अयोध्या आइए। जनप्रतिनिधि सभी खर्च उठाएंगे।

पढ़ें :- Chinnaswamy IPL Tickets Uproar : हर विधायक को मिले IPL का 4 VIP टिकट, कर्नाटक स्पीकर ने सरकार को दिया निर्देश

इस दौरान मुख्यमंत्री ने पिछली सपा-बसपा की सरकारों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, यहां पर पहले महीनों महीनों कर्फ्यू लगता था। बरेली में कर्फ्यू के दौरान मेरा भी यहां आने का कार्यक्रम था। लेकिन आने नहीं दिया गया। कहा कि बरेली में अब जो कर्फ्यू लगाएगा, उसपर कर्फ्यू लगेगा। उन्होंने कहा कि पहले अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर में कर्फ्यू लगते थे। अब कर्फ्यू नहीं लगता है। अब कावड़ यात्रा निकलती है। यही बदलता उत्तर प्रदेश है। उन्होंने कहा कि पहले बेटी स्कूल, बाजार नहीं जा पाती थी। क्योंकि जिनकी सरकार थी वे अपराधियों को सुरक्षा देते थे। लेकिन अब सब सुरक्षित हैं। देश में कहीं जाइए बताइए उत्तर प्रदेश से हूं तो लोग खुश होते हैं।

पढ़ें :- VIDEO: तेजस्वी यादव पर चरित्र हनन का लगा आरोप, हम प्रवक्ता ने कहा छह बजते ही वह शराब के नशे में होते है

 

Advertisement