अयोध्या। अयोध्या में दीपोत्सव के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार सुबह हनुमानगढ़ी में हनुमान जी के दर्शन के लिए पहुंचे। यहां पर उन्होंने विधिपूवर्क दर्शन-पूजन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीरामजन्मभूमि पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान रामलला के भी दर्शन पूजन किये और जनमानस के सुखी व स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
पढ़ें :- 13 साल कोमा में रहने के बाद हरीश राणा का निधन, सुप्रीम कोर्ट की अनुमति से इच्छामृत्यु का था पहला मामला
मुख्यमंत्री ने कहा, सत्य, सनातन और सदाचार की विजय के महापर्व दीपावली के पावन अवसर पर आज श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के दर्शन-पूजन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। भक्तवत्सल, ‘कौशल्यानंदन’ प्रभु श्री राम की कृपा चराचर जगत पर बनी रहे, सबका कल्याण हो, सबके जीवन में ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार हो, करुणानिधान से यही प्रार्थना है।
पावन प्रेम राम-चरन-कमल जनम लाहु परम।
रामनाम लेत होत, सुलभ सकल धरम।।सत्य, सनातन और सदाचार की विजय के महापर्व दीपावली के पावन अवसर पर आज श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के दर्शन-पूजन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।
भक्तवत्सल, ‘कौशल्यानंदन’ प्रभु श्री राम की कृपा चराचर जगत पर… pic.twitter.com/wtql8fgdBn
पढ़ें :- IPL News : बिक गयी राजस्थान रॉयल्स, एरिज़ोना के उद्योगपति ने 15286 करोड़ रुपये में खरीदा
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 31, 2024
इसके साथ ही मुख्यमंत्री दीपावली के पावन अवसर पर श्री अयोध्या धाम में आज मणिरामदास छावनी के पूज्य महंत एवं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास जी महाराज से मुलाकात की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा, आज दीपावली के अवसर पर मैं आप सभी को बधाई देता हूं। प्रभु श्री राम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या धाम त्रेता युग में दीप मालाओं से जगमग हुआ था। हजारों वर्षों के बाद भी यह पर्व पूरे देश का उत्सव बन गया है। इस बार की दिवाली विशेष है क्योंकि 500 वर्षों के लंबे इतंजार के बाद प्रभु श्री राम अपने धाम में विराजमान हुए हैं। अयोध्या के दिवाली के कार्यक्रम के साथ पूरा देश जुड़ने के लिए उत्सुक है। यह पर्व हमें जोड़ता है और अंधकार को दूर करता है।