1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ईरान के एक स्कूल को इंजीनियर रशीद अपनी एक म​हीने की सैलरी करेंगे दान

ईरान के एक स्कूल को इंजीनियर रशीद अपनी एक म​हीने की सैलरी करेंगे दान

बारामूला से निर्दलीय सांसद अब्दुल रशीद शेख उर्फ इंजीनियर रशीद ने लोकसभा में एक बड़ा ऐलान करते हुए ईरान में हुए दर्दनाक हादसे में मारी गई 162 बच्चियों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि वह उस स्कूल के पुनर्निर्माण के लिए अपनी एक महीने की सैलरी दान करेंगे।

By Harsh Gautam 
Updated Date

बारामूला से निर्दलीय सांसद अब्दुल रशीद शेख उर्फ इंजीनियर रशीद ने लोकसभा में एक बड़ा ऐलान करते हुए ईरान में हुए दर्दनाक हादसे में मारी गई 162 बच्चियों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि वह उस स्कूल के पुनर्निर्माण के लिए अपनी एक महीने की सैलरी दान करेंगे। संसद में बोलते हुए इंजीनियर रशीद ने कहा कि वह इस संबंध में औपचारिक रूप से एक पत्र भी लिखेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि भारत को इस मुश्किल वक्त में ईरान के साथ खड़ा रहना चाहिए।

पढ़ें :- Jal Jeevan Mission Scam : जम्मू-कश्मीर में जल जीवन मिशन के तहत 600 से अधिक परियोजना कागजों में पूरी, जबकि जमीन पर नामोनिशान नहीं

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भी हालात और बिगड़ने की आशंका जताई है, ऐसे में भारत को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए ईरान का समर्थन करना चाहिए। साथ ही उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लोगों की सराहना करते हुए बताया कि वहां के लोगों ने ईरान के पीड़ितों की मदद के लिए करोड़ों रुपये दान किए हैं।इंजीनियर रशीद ने अंतरराष्ट्रीय हालात पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि आम नागरिक किसी भी देश में हों, उनकी जान की कीमत सबसे ज्यादा है। उन्होंने यह भी कहा कि इजरायल के आम नागरिक जो संघर्ष का शिकार हो रहे हैं, उनके प्रति भी संवेदना होनी चाहिए।

सांसद ने कहा कि कश्मीर के लोगों ने इंसानियत का उदाहरण पेश किया है—कई लोगों ने अपनी संपत्ति, यहां तक कि सोना और गाड़ियां तक दान कर दीं। उन्होंने इस जज्बे को सलाम करते हुए खुद भी योगदान देने का फैसला लिया। यह बयान ऐसे समय में आया है, जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव बढ़ रहा है और मानवीय सहायता को लेकर कई देश आगे आ रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...